vivo S2 FE 5G ऑफर: क्रेडिट कार्ड EMI पर ₹3,000 सस्ता मिल रहा 10,000mAh बैटरी वाला फोन

वीवो ने पिछले महीने अक्टूबर 2026 में भारतीय बाजार में अपना 10,000एमएएच बैटरी वाला फोन vivo S2 FE 5G लॉन्च किया था। वीवो की ओर से इस फोन पर EMI बनवाने पर 3,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट और फुल पेमेंट करने पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट वीवो डॉट कॉम (vivo.com) पर इस ऑफर का लाभ उठाया जा सकता है। डील के तहत वीवो एस2 एफई का इफेक्टिव प्राइस कितना होगा, इसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।
vivo S2 FE पर ऑफर
वीवो एस2 एफई 5जी फोन इंडिया में दो मेमोरी वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसके 6GB RAM + 128GB Storage का लॉन्च प्राइस 38,999 रुपये है और 8GB RAM + 128GB Storage की कीमत 42,999 रुपये है। इन दोनों वेरिएंट्स पर कंपनी 3,000 रुपये का बैंक कार्ड डिस्काउंट ऑफर लेकर आई है जिसका फायदा HDFC, SBI, Axis Bank क्रेडिट कार्ड पर दिया जा रहा है।
उपरोक्त बैंकों के क्रेडिट कार्ड से EMI बनवाने पर वीवो की ओर से 3,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है, जबकि फुल पेमेंट करने पर ग्राहकों को 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। EMI ऑफर के साथ 6GB रैम वाले बेस वेरिएंट की इफेक्टिव कीमत 35,999 रुपये और 8GB रैम वेरिएंट की इफेक्टिव कीमत 39,999 रुपये रह जाएगी। इसके अलावा, पुराना फोन एक्सचेंज करने पर कंपनी फ्लैट 3,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। कंपनी की ओर से ऑफर की अंतिम तारीख की जानकारी नहीं दी गई है, ऑफर को कभी भी बंद किया जा सकता है।
vivo S2 FE स्पेसिफिकेशन्स
वीवो एस2 एफई 5जी फोन एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस वीवो 5जी फोन में MediaTek Dimensity 7300e चिपसेट दिया गया है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में vivo S2 FE 5G फोन का AnTuTu Score 9,00,958 आ चुका है।
vivo S2 FE 5G फोन में 2800 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K डिस्प्ले दी गई है। यह Light-Emitting Material Q10+ टेक्नोलॉजी पर बनी AMOLED स्क्रीन है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 449ppi और 2000nits ब्राइटनेस का सपोर्ट दिया गया है। वहीं फोन को IP69 रेटिंग से लैस किया गया है जो इसे डस्ट और वाटर रेजिस्टेंट बनाती है। वीवो एस2 एफई भारतीय बाजार में Stellar Green, Zen White और Titan Black कलर में उपलब्ध है।
फोटोग्राफी के लिए यह vivo 5G फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर मौजूद है। वहीं फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर लगा है। कनेक्टिविटी के लिए इस वीवो 5जी फोन में 5GHz Wi-Fi, Bluetooth 5.4 और NFC का सपोर्ट दिया है।
वीवो एस2 एफई 10000mAh बैटरी वाला 5जी फोन है जो इसकी सबसे बड़ी खूबी है। कंपनी ने 6 साल की बैटरी हेल्थ के साथ आया है। कंपनी ने इसे 7 लेयर बैटरी प्रोटेक्शन के साथ पेश किया है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। यह वीवो फोन Reverse चार्जिंग से लैस है जिसके चलते vivo S2 FE से दूसरे फोन भी चार्ज किए जा सकते हैं।