
Vivo एक और नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की लॉन्चिंग की तैयारी में है। खबरों के मुताबिक, कंपनी अगले महीने यानी नवंबर, 2025 में चीन में Vivo S50 और Vivo S50 Pro Mini स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। हालांकि शुरुआत में कहा जा रहा था कि S50 Pro Mini को मीडियाटेक Dimensity 9400 Plus चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा, लेकिन अब नई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस फोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा। यही नहीं, फोन में परफॉर्मेंस के साथ-साथ कैमरा और बैटरी में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
DCS (Digital Chat Station) के मुताबिक, Vivo S50 Pro Mini में 6.3 इंच का फ्लैट डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। इसका डिजाइन पिछले मॉडल Vivo S30 Pro Mini की तरह कॉम्पैक्ट रखा गया है, जिससे यह फोन एक हाथ से आसानी से इस्तेमाल किया जा सकेगा। स्क्रीन के किनारे पतले होंगे और देखने में यह फोन प्रीमियम लुक देगा।
नई लीक में यह सामने आया है कि Vivo S50 Pro Mini में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा। यह 3nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा, जो न सिर्फ परफॉर्मेंस बढ़ाएगा, बल्कि बैटरी एफिशिएंसी को भी बेहतर करेगा। इसमें 3.8GHz का प्राइम कोर, 3.32GHz के परफॉर्मेंस कोर और एडवांस्ड Adreno GPU हो सकते हैं। इससे गेमिंग, मल्टीटास्किंग और ग्राफिक्स परफॉर्मेंस काफी स्मूद और तेज होगी।
Vivo S50 Pro Mini में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की संभावना है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस भी होगा, जो जूम और डिटेलिंग में शानदार रिजल्ट देगा। साथ ही, इसमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है, जिससे सेल्फी और वीडियो कॉलिंग एक्सपीरियंस बेहतरीन होगा। कैमरा क्वालिटी के मामले में Vivo हमेशा से मजबूत रहा है और यह फोन भी उसी परंपरा को आगे बढ़ा सकता है।
DCS (Digital Chat Station) के मुताबिक, Vivo S50 Pro Mini में Vivo X300 की 6040mAh बैटरी से भी बड़ी बैटरी दी जा सकती है। इससे संकेत मिलता है कि यह फोन दिनभर के हैवी उपयोग में भी अच्छा बैकअप देगा। साथ ही, इसमें फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo X300 FE ग्लोबल मार्केट में Vivo S50 Pro Mini का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। यह फोन अंतरराष्ट्रीय बाजारों में 2026 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। दोनों मॉडलों के फीचर्स लगभग समान हो सकते हैं, बस नाम और मार्केटिंग स्ट्रैटेजी अलग होगी।
संभावना है कि Vivo इसे पहले चीन में लॉन्च करेगा और फिर इसे ग्लोबल वर्जन यानी Vivo X300 FE के रूप में अन्य देशों में उतारेगा। भारत में इसका लॉन्च अभी कंफर्म नहीं है, लेकिन कंपनी का ट्रैक रिकॉर्ड देख कर उम्मीद है कि यह फोन भारतीय बाजार में भी आ सकता है।
लीक स्पेसिफिकेशंस के आधार पर देखें, तो Vivo S50 Pro Mini पावरफुल और कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन के रूप में सामने आ रहा है। यह प्रीमियम डिस्प्ले, हाई-एंड प्रोसेसर, लंबी बैटरी और शानदार कैमरा सेटअप जैसी खूबियां के साथ दस्तक देने की तैयारी कर रहा है। यह फोन उन यूजर्स के लिए खास होगा जो कॉम्पैक्ट फोन में फ्लैगशिप वाला एक्सपीरियंस चाहते हैं।











