दो सेल्फी कैमरे, 8 जीबी रैम और 4,200mAh बैटरी के साथ Vivo S6 Pro हो सकता है लॉन्च

Join Us icon

चीन की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वीवो ने इस साल अप्रैल में Vivo S6 लॉन्च किया था। वहीं, काफी समय से इस फोन के प्रो वेरिएंट को लेकर जानकारी सामने आ रही है। उम्मीद की जा रही है कि वीवो एस6 प्रो को जल्द ही पेश कर दिया जाएगा। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर एक टिप्सटर ने Vivo S6 Pro की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी दी है, जिससे फोन के लॉन्च होने से पहले इस डिवाइस के प्रोसेसर, रैम, बैटरी और कीमत के बारे में बताया गया है।

जैसा कि हमने आपको पहले भी बताया है कि अभी तक Vivo ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। वहीं, Weibo पर टिप्सटर ने फोन की कीमत के बारे में जानकारी दी है, जिसके अनुसार Vivo S6 Pro के 8 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 2,998 (लगभग 32,100 रुपए) होगी। वहीं, फोन का 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट CNY 3,298 (लगभग 35,300 रुपए) में मिलेगा। इसे भी पढ़ें: 5000एमएएच बैटरी और 8 जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ पंच-होल डिसप्ले वाला नया Vivo Z5x

वीवो एस6 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें वीवो एस6 प्रो की स्पेसिफिकेशन्स की तो लीक के अनुसार इसमें ओलेड डिस्प्ले के साथ 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 प्रोटेक्शन फ्रंट और बैक पर होगा। इसके अलावा फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765जी प्रोसेसर दिया जाएगा। साथ ही हैंडसेट में LPDDR4x रैम और UFS 2.1 स्टोरेज भी होगी। इन सबके अलावा स्मार्टफोन में पावर बैकअप के लिए 4,200 एमएएच की बैटरी के साथ 33 वॉट फ्लैशचार्ज 2.0 सपोर्ट दिया जाएगा।

लीक में सामने आया है कि फोन 5जी कनेक्टिविटी के साथ पेश किया जाएगा। वहीं, फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में क्वाड कैमरा सेटअप होगा। इस सेटअप में 64 मेगापिक्सल, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और दो 2 मेगापिक्सल के कैमरे होंगे। वहीं, सेल्फी व वीडियो कॉल के लिए वीवो एस6 प्रो में डुअल सेल्फी कैमरा दिया जाएगा, जिसका एक कैमरा 32 मेगापिक्सल का होगा और दूसरा 8 मेगापिक्सल का। इसे भी पढ़ें: Vivo X50 Pro अगले महीने होगा इंडिया में लॉन्च, फोन में होगी 8 जीबी रैम और 32 एमपी सेल्फी कैमरा

वीवो एस6 की स्पेसिफिकेशन्स

फोन में 6.44-inch AMOLED HDR10 सर्टिफाइड वॉटर ड्रॉप नॉच फुलएचडी+ डिसप्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 × 1080 पिक्सल है। इसके साथ ही फोन में अपर मिड-रेंज 5G प्रोसेसर 8nm Exynos 980 मौजूद है। साथ ही डिवाइस की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256जीबी तक बढ़ा सकते हैं। पावर बैकअपर के लिए वीवो एस6 5जी में 4500mAh की बैटरी है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here