Vivo T1 Pro और Vivo T1 44W स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च ऑफिशियली कंफर्म, क्वालकॉम प्रोसेसर और फास्ट चार्जिंग के साथ करेंगे एंट्री

Vivo T1 44W स्मार्टफोन क्वालकॉम के Snapdragon 680 प्रोसेसर और Vivo T1 Pro स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि फोन में Snapdragon 778G प्रोसेसर दिया जाएगा।

Join Us icon

Vivo ने भारत में फरवरी महीने में T सीरीज का पहला स्मार्टफोन Vivo T1 5G को लॉन्च किया था। अब कंपनी अपने T सीरीज को एक्सपेंड करने की प्लानिंग कर रही है। खबरों की माने तो वीवो भारत में Vivo T1 Pro और T1 44W स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाला है। Vivo ने ऑफिशियली Vivo T1 Pro और Vivo T1 44W स्मार्टफोन के लॉन्च को ट्वीटर पर एक पोस्टर शेयर कर टीज किया है। ट्विटर पोस्ट के जरिए इस स्मार्टफोनके डिज़ाइन से पर्दा उठता है।

टीजर पोस्टर से पता चलता है कि Vivo T1 44W स्मार्टफोन में कर्व बैक पैनल और फ्लैट ऐज डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन के कैमरा मॉड्यूल में दो सर्कूलर कटआउट होंगे, जिसमें एक में लार्ज प्राइमरी कैमरा और दूसरे में दो कैमरा लेंस दिए जाएंगे।

Vivo T1 Pro and Vivo T1 44W Smartphone India Launch Officially Confirmed

Vivo T1 44W स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स पिछले हफ्ते लीक हो गए हैं। Vivo T1 5G स्मार्टफोन को कंपनी ने पिछले साल 15,000 रुपये की कीमत में पेश किया था। वीवो का यह फोन AMOLED स्क्रीन के साथ क्वालकॉम के Snapdragon 680 SoC के साथ पेश किया जाएगा। वीवो का यह स्मार्टफोन 18W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश किया जाएगा। Vivo T1 5G स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी। कंपनी इस स्मार्टफ़ोन के साथ Vivo T1 Pro भी लॉन्च करेगा। यह भी पढ़ें : Realme GT 2 स्मार्टफोन धाकड़ स्पेसिफिकेशन्स Snapdragon 888 प्रोसेसर, 65W फास्ट चार्ज और 50MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें क्या है कीमत

Vivo T1 Pro स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि फोन में Snapdragon 778G प्रोसेसर दिया जाएगा। इस फोन में 8GB का रैम दिया जाएगा। वीवो के इस फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। वीवो का कहना है कि यह लो लाइट में भी शानदार परफॉर्म करता है। इसके साथ ही लीक रिपोर्ट्स की माने तो Vivo T1 Pro स्मार्टफोन में 66W फास्ट चार्जिंग दी जाएगी। इसके साथ ही फोन में 8-लेयर लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा। वीवो के इस फोन में भी AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। यह भी पढ़ें : 150W Fast Charging के साथ OnePlus Ace लॉन्च! इस पावरफुल फोन में दी गई है 12GB RAM की ताकत

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Realme GT 2 Pro

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here