Vivo T5 Lite 44W 5G का भारत में लॉन्च कंफर्म, 6500mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग से होगा लैस

Vivo ने भारतीय बाजार में अपने नए स्मार्टफोन Vivo T5 Lite 44W 5G के लॉन्च को टीज कर दिया है। कंपनी ने पुष्टि की है कि यह स्मार्टफोन जल्द भारत में एंट्री लेगा। Flipkart टीजर के जरिए यह भी कंफर्म किया गया है कि डिवाइस में 6,500mAh की बड़ी बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, लॉन्च डेट और अन्य स्पेसिफिकेशंस अभी सामने नहीं आए हैं। आइए, आगे फोन की डिटेल्स जानते हैं।
Vivo T5 सीरीज में आया नया फोन
फिलहाल भारत में Vivo T5 सीरीज के तहत Vivo T5x और Vivo T5 Pro उपलब्ध हैं, जबकि Vivo T5 (4G) को मेक्सिको में लॉन्च किया गया है। वहीँ, अब कंपनी भारतीय ग्राहकों के लिए Vivo T5 Lite 44W 5G लाने की तैयारी कर रही है। Flipkart टीजर देखकर लगता कि यह फोन बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग पर फोकस करेगा। फोन को इसी ऑनलाइन साइट, ब्रांड की वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर सेल किया जाएगा।
Vivo T5 Lite 44W 5G डिटेल्स संभावित
Vivo T5 Lite 44W 5G को अलग-अलग सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर भी देखा जा चुका है। यह स्मार्टफोन मॉडल नंबर V2557 के साथ Bluetooth SIG और TUV डेटाबेस में लिस्ट हुआ है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo T5 Lite 44W 5G स्मार्टफोन को Wave Blue और Twilight Shadow जैसे दो कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया जा सकता है।
अब तक आई जानकारी के अनुसार, Vivo T5 Lite 44W 5G में 6.4 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट कर सकता है।
परफॉरमेंस के लिए Vivo T5 Lite 44W 5G में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। फोन को 4GB और 6GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्पों में पेश किया जा सकता है।
लीक्स के मुताबिक, स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन IP65 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आ सकता है।
जल्द आएगी लॉन्च डेट
Vivo ने फिलहाल केवल Vivo T5 Lite 44W 5G का लॉन्च कंफर्म किया है। इसमें 6,500mAh बैटरी और 44W फास्ट चार्जिंग होने की भी पुष्टि की है। हालांकि उम्मीद है कीमत, लॉन्च डेट और बाकी फीचर्स से जुड़ी जानकारी आने वाले दिनों में सामने आ सकती है। अगर आप बजट 5G सेगमेंट में नया फोन लेने की सोच रहे हैं तो इसके लिए रुक सकते हैं। 91मोबाइल्स पर आपको इसके अपडेट मिलते रहेंगे।