Vivo T5 Pro 5G IMEI पर लिस्ट, भारत में जल्द लॉन्च की उम्मीद

वीवो अपनी टी-सीरीज में नया मॉडल जोड़ सकती है। दरअसल कंपनी का आगामी डिवाइस मॉडल नंबर V2568 के साथ IMEI डेटाबेस में देखा गया है, जिसे Vivo T5 Pro 5G के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि इससे पहले मॉडल नंबर V2545 वाला फोन Bureau of Indian Standards (BIS) पर नजर आया था, जिसे Vivo T5x के तौर पर पेश किए जाने की उम्मीद है। इन मोबाइल्स के लिस्टिंग में देखे जाने से लगता है कि ब्रांड पूर्व में आई सीरीज की तरह इस बार भी कुछ नए स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Vivo T5 Pro 5G की जानकारी एक्सपर्टपिक और टिपस्टर Paras Guglani ने शेयर की है। हालांकि IMEI लिस्टिंग से फोन के स्पेसिफिकेशंस सामने नहीं आए हैं, लेकिन यह इसके जल्द लॉन्च का संकेत है। माना जा रहा है कि यह डिवाइस इस साल की तीसरी तिमाही में एंट्री ले सकता है।
तुलना के लिए अगर पिछले साल लॉन्च हुए Vivo T4 Pro पर नजर डालें तो इसमें Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, 6.77 इंच AMOLED FHD+ 120Hz डिस्प्ले, Android 15 और चार बड़े OS अपडेट का वादा दिया गया था। फोन में 12GB तक RAM, 256GB UFS 2.2 स्टोरेज है। यह 6,500mAh बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग और 7.5W रिवर्स चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ आता है और मिड-रेंज बढ़िया विकल्प है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि आगामी Vivo T5 Pro 5G इससे भी बेहतर खूबियों के साथ आ सकता है।
Vivo T5 Pro 5G स्मार्टफोन उन यूजर्स के लिए हो सकता है जो 20 से 30 हजार रुपये के बजट में पावरफुल परफॉरमेंस, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स चाहते हैं। यह गेमिंग करने वाले ग्राहक, मल्टीटास्किंग करने वाले प्रोफेशनल्स और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट की तलाश करने वालों को भी लुभा सकता है।
बाजार में इसका मुकाबला संभावित तौर पर iQOO Z10, Realme Narzo 80 Pro और Redmi Note 14 Pro जैसे फोंस से हो सकता है, हालांकि असल टक्कर तो फोन के फीचर्स सामने आने के बाद ही समझ आ पाएगी। उम्मीद है Vivo T5 लाइनअप में T5 Lite, T5, T5R और T5 Ultra जैसे अन्य मॉडल भी शामिल हो सकते हैं, जो पिछले साल के T4 Lite, T4, T4R और T4 Ultra के सक्सेसर होंगे। इन्हें लेकर आने वाले समय में और जानकारियां सामने आ सकती हैं।
यदि Vivo T5 Pro 5G में Snapdragon 7 सीरीज या उससे बेहतर चिपसेट, 120Hz AMOLED स्क्रीन, कैमरा और शानदार फास्ट चार्जिंग मिलती है, तो यह मिड-रेंज सेगमेंट में बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। आप इसके लिए वेट कर सकते हैं। हम आपको आगे भी इससे जुड़े अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।