
वीवो ने इंडिया में अपनी ‘टी4 सीरीज’ के तहत 6 स्मार्टफोन लॉन्च कर रखे हैं। इनमें Vivo T4, T4x, T4R, T4 Pro और T4 Ultra सहित T4 Lite 5G फोन शामिल हैं। अब साल 2026 में कंपनी अपनी T-Series की नेक्स्ट जेनरेशन लेकर आएगी जो वीवो टी5 होगी। इस स्मार्टफोन सीरीज की खबरें भी सामने आने लगी है। अपकमिंग सीरीज का ही एक मोबाइल Vivo T5x 5G बीआईएस पर लिस्ट हो गया है।
Vivo T5x 5G फोन को BIS यानी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड पर सर्टिफाइड किया गया है। टिपस्टर एनविन के जरिये हमें इस लिस्टिंग की जानकारी प्राप्त हुई है। सामने आई डिटेल्स के मुताबिक वीवो टी5एक्स को Vivo V2545 मॉडल नंबर से पास किया गया है। बताते चलें कि इंडियन मार्केट में किसी भी मोबाइल को लॉन्च करने से पहले बीआईएस का सर्टिफिकेट पाना जरूरी है। और अब Vivo T5x BIS सर्टिफाइड होने के बाद माना जा सकता है कि यह वीवो का 5जी फोन जल्द भारतीय बाजार में कदम रख देगा।
वीवो टी5एक्स एक लो बजट 5जी फोन होगा जिसे 15 हजार से 20 हजार की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। गौरतलब है कि मार्च महीने में Vivo T4x 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था जिसमें 6जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज दी गई थी। ऐसे में हो सकता है कि वीवो टी5एक्स का स्टार्टिंग प्राइस 14,999 या 15,499 रुपये के आस-पास रखा जाए।

इस अपकमिंग वीवो 5जी फोन के फीचर्स या स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अभी तक सामने आए लीक्स और अनुमान के आधार पर माना जा रहा है कि टी5एक्स MediaTek Dimensity 7400 पर लॉन्च हो सकता है। यह 4एनएम ऑक्टा-कोर प्रोसेसर 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वीवो टी4एक्स 5जी फोन डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट पर लॉन्च हुआ था जो 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में 6,85,052 एनटूटू स्कोर हासिल कर चुका है।
Vivo T5x 5G फोन को पावर बैकअप के लिए 6700mAh या 7000mAh बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक देखने को मिल सकती है। यह चार्जिंग टेक टी4एक्स में भी दी गई थी लेकिन यह मोबाइल 6,500एमएएच बैटरी पर लॉन्च हुआ था। यानी बैटरी के मामले में वीवो टी5एक्स अपग्रेड होकर आएगा।
वीवो की टी सीरीज कैमरा के मामले में ऐवरेज ही रखी जाती है और ऐसा ही टी5एक्स में देखने को मिल सकता है। अनुमान है कि फोटोग्राफी के लिए इस फोन को डुअल रियर कैमरा सेटअप पर लाया जाएगा। इसमें 50 मेगापिक्सल का मेन ओआइएस सेंसर मिल सकता है जिसके साथ एक अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस भी फिट किया जा सकता है। वहीं मोबाइल के फ्रंट पैनल पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर दिया जा सकता है।

वीवो टी5एक्स 5जी फोन को तकरीबन 6.8-इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लाया जा सकता है। कंपनी इसमें एलसीडी पैनल पर इस्तेमाल कर सकती है जिसमें 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 1200निट्स तक की ब्राइटनेस का सपोर्ट देखने को मिल सकता है। इसपर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, वेट-हैंड टच और आई केयर जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। बहरहाल फोन की पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा।
Vivo T5x 5G इंडिया लॉन्च में अभी वक्त है। लेकिन अगर आप 12 से 15 हजार की रेंज का कोई नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो Redmi 15C और realme P4x इस बजट के सबसे नए मोबाइल हैं। वहीं इनके अलावा मार्केट में मौजूद Samsung Galaxy M17, POCO M7 Plus और Realme C85 को भी चेक किया जा सकता है। इसी प्राइस बजट में अगर आप स्टाइलिश लुक वाला फोन चाहते हैं तो Lava Blaze AMOLED 2 आपको पसंद आ सकता है।









