vivo T5 Pro 5G भारत में 15 अप्रैल को होगा लॉन्च, 9020mAh बैटरी और Snapdragon 7s Gen 4 के साथ आएगा फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/04/vivo-t5-pro-5g-india-launch-date-9020mah-battery-snapdragon-7s-gen-4-specs.jpg

Vivo भारत में अपनी T-सीरीज को विस्तार देने जा रहा है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कंफर्म किया है कि नया vivo T5 Pro 5G अगले हफ्ते लॉन्च होगा। Flipkart माइक्रोसाइट पर लाइव हुए टीजर में इस अपकमिंग स्मार्टफोन के अहम फीचर्स और लॉन्च डेट का खुलासा हुआ है। कंपनी इस डिवाइस को “Turbo Life” एक्सपीरियंस के तौर पर पेश कर रही है, जो पावर, स्पीड और लंबी बैटरी लाइफ पर फोकस करेगा। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

कंपनी के अनुसार vivo T5 Pro 5G को भारत में 15 अप्रैल 2026 को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। Flipkart माइक्रोसाइट पर “Get Set Turbo” और “Turbo Life” जैसे टैगलाइन के साथ इसे टीज किया गया है, जिससे लगता है कि यह फोन उन यूजर्स के लिए है जो लंबे समय तक स्मूद परफॉरमेंस चाहते हैं।

vivo T5 Pro 5G स्मार्टफोन का सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी 9020mAh की बड़ी बैटरी होगी। जिसे कंपनी “Slimmest 9020mAh Smartphone” के तौर पर प्रमोट कर रही है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह फोन गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और डेली यूज के दौरान लंबा बैकअप देने का दावा करता है। परफॉरमेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलने की जानकारी दी गई है। जो स्मूद गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए लगाया जाएगा।

डिस्प्ले के मामले में कंपनी ने पुष्टि की है कि vivo T5 Pro 5G में 1.5K AMOLED स्क्रीन दी जाएगी। जो बेहतर विजुअल क्वालिटी और इमर्सिव एक्सपीरियंस ऑफर करेगी। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन OriginOS 6 के साथ आएगा, जिससे ग्राहकों को नया UI और स्टेबल परफॉरमेंस मिलेगा।

डिजाइन की बात करें तो Flipkart माइक्रोसाइट पर सामने आई इमेज के अनुसार vivo T5 Pro 5G फोन का लुक काफी प्रीमियम नजर आता है। इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो एक क्लीन रेक्टेंगुलर मॉड्यूल में मौजूद है। इसके साथ LED फ्लैश भी दिखता है और बैक पैनल फ्लैट फिनिश के साथ नजर आता है, जिससे फोन स्लिम और मॉडर्न लुक दे सकता है।

पूर्व लीक रिपोर्ट्स में vivo T5 Pro 5G फोन को लेकर और भी बड़े अपग्रेड्स की चर्चा है। माना जा रहा है कि इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है, हालांकि इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

आगामी vivo T5 Pro 5G ऐसा स्मार्टफोन बनकर सामने आ रहा है, जो बड़ी बैटरी, पावरफुल परफॉरमेंस और प्रीमियम डिजाइन के साथ यूजर्स को कम दाम में लुभा सकता है। अगर आप ऐसा फोन चाहते हैं जो लंबे समय तक बैकअप दे और स्मूद एक्सपीरियंस ऑफर करे, तो हम आपको लॉन्च के दिन यानी 15 अप्रैल को इसका फुल अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।