9020mAh बैटरी के साथ जल्द लॉन्च हो सकता है Vivo T5 Pro 5G, फीचर्स लीक

Join Us icon

Vivo अपनी T5 सीरीज को विस्तार देने की तैयारी में लग रहा है। दरअसल हाल ही में भारत में Vivo T5x 5G लॉन्च हुआ है और अब कंपनी के एक और नए स्मार्टफोन Vivo T5 Pro 5G को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। टिप्स्टर योगेश बरार के अनुसार, यह डिवाइस जल्द ही भारतीय बाजार में एंट्री ले सकता है। आइए, आगे जानते हैं आगामी फोन कैसा होने वाला है।

लीक जानकारी के अनुसार, Vivo T5 Pro 5G में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। यह हाई रिफ्रेश रेट न सिर्फ स्क्रॉलिंग को स्मूद बना सकता है। बल्कि गेमिंग और वीडियो एक्सपीरियंस को भी बेहतर कर सकता है। इस सेगमेंट में 1.5K AMOLED पैनल बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है।

बैटरी के मामले में Vivo T5 Pro 5G फोन काफी दमदार साबित हो सकता है। लीक के अनुसार, इसमें 9,020mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो लंबे समय तक उपयोग प्रदान कर सकती है। इसके साथ ही 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने की बात कही गई है, जिससे इतनी बड़ी बैटरी को जल्दी चार्ज करना संभव हो सकेगा।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Vivo T5 Pro 5G Android 16 पर आधारित OriginOS 6 के साथ आ सकता है, जिससे ग्राहकों को लेटेस्ट फीचर्स और स्मूद यूजर एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है। फिलहाल प्रोसेसर और कैमरा से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन टिप्स्टर ने जल्द ही और डिटेल्स शेयर करने की बात लिखी है।

बता दें कि रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी T5 सीरीज के तहत Vivo T5 5G, T5 Lite 5G, T5 Pro 5G और T5 Power 5G जैसे कई मॉडल्स को अगस्त 2026 तक लॉन्च कर सकती है। ऐसे में आने वाले समय में इस सीरीज में कई नए विकल्प देखने को मिल सकते हैं।

यदि हाल ही में लॉन्च हुए Vivo T5x 5G की बात करें, तो यह MediaTek Dimensity 7400-Turbo चिपसेट, 7200mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स के साथ आता है। ऐसे में Vivo T5 Pro 5G को इससे प्रीमियम और पावरफुल अपग्रेड के तौर पर देखा जा रहा है।

आगामी Vivo T5 Pro 5G अपनी बड़ी बैटरी, हाई-रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग के साथ मिड-रेंज सेगमेंट में तगड़ा विकल्प बन सकता है। यदि आप इसे लेना चाहते हैं तो आगे के अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here