Vivo T6x 5G भारत में हो सकता है लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन पर लिस्ट हुआ फोन

Vivo अपनी T-सीरीज के नए स्मार्टफोन Vivo T6x 5G को भारत में लॉन्च कर सकता है। यह फोन हाल ही में Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर नजर आया था। जहां इसका मॉडल नंबर और नाम सामने आया था। वहीं, अब अपकमिंग स्मार्टफोन को भारत की BIS (Bureau of Indian Standards) सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी देखा गया है। इससे लगता है कि कंपनी जल्द ही इसे भारतीय बाजार में पेश कर सकती है। आइए, आगे लिस्टिंग डिटेल्स जानते हैं।
Vivo T6x 5G भारत की BIS वेबसाइट पर लिस्ट
Vivo T6x 5G को भारत की BIS सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर मॉडल नंबर V2652 के साथ देखा गया है। इससे पहले भी यही मॉडल नंबर Bluetooth SIG डेटाबेस पर लिस्ट हुआ था। जहां इसके Vivo T6x 5G नाम की पुष्टि हुई थी।
BIS सर्टिफिकेशन पर आई लिस्टिंग से लगता है कि Vivo इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, इस सर्टिफिकेशन से फोन के हार्डवेयर या फीचर्स की जानकारी सामने नहीं आई है।
इससे पहले Vivo T6x 5G को iQOO Z12x 5G के साथ Bluetooth SIG डेटाबेस पर देखा गया था। ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों स्मार्टफोन एक-दूसरे के रीब्रांडेड वर्जन हो सकते हैं। क्योंकि ऐसा पहले भी देखने को मिला है, जब Vivo T5x 5G को iQOO Z11x 5G के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर पेश किया गया था।
फिलहाल Vivo T6x 5G के स्पेसिफिकेशंस सामने नहीं आए हैं। हालांकि, यह मौजूदा Vivo T5x 5G का सक्सेसर बनकर आ सकता है। ऐसे में पिछले मॉडल के फीचर्स पर नजर डालें तो Vivo T5x 5G में MediaTek Dimensity 7400 Turbo प्रोसेसर दिया गया है। यह 4nm फैब्रिकेशन पर बना ऑक्टा-कोर चिपसेट है। जिसकी क्लॉक स्पीड 2.6GHz तक है।
Vivo T5x 5G में 6.76 इंच की FHD+ LCD स्क्रीन दी गई है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। फोन में Wet Hand Touch टेक्नोलॉजी भी दी गई है। जिससे गीले हाथों से भी स्क्रीन उपयोग की जा सकती है।
बैटरी की बात करें तो Vivo T5x 5G में 7,200mAh की बैटरी मिलती है। जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें रिवर्स चार्जिंग फीचर भी दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का मेन रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं, मजबूती के लिए फोन में MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन और IP69+ रेटिंग मिलती है। यह Android आधारित Funtouch OS पर काम करता है।
फिलहाल Vivo ने आगामी T6x 5G के लॉन्च और भारत में उपलब्धता को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है। आने वाले दिनों में इसके अन्य सर्टिफिकेशन और स्पेसिफिकेशंस से जुड़ी जानकारी सामने आने की उम्मीद है। आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।