
Vivo V29e 5G फोन आज इंडिया में लॉन्च हो गया है। यह मोबाइल बेहद ही अटरेक्टिव डिजाइन के साथ आया है जिसमें शानदार कैमरा सेटअप भी मिलता है। स्मार्टफोन अंडर 30,000 रुपये की बात करें तो इस सेग्मेंट में वीवो वी29ई 5जी बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आया है। लेकिन इस बजट में पहले से मौजूद OnePlus Nord CE3 5G वीवो फोन के सामने दीवार बनकर खड़ा है। वीवो वी29ई और वनप्लस नोर्ड सीई 3 की इस टक्कर में कौन किस पर भारी पड़ेगा, इसका अंदाजा आप आगे लिखे गए स्मार्टफोन कंपैरिजन में पढ़ सकते हैं।
कीमत का कंपैरिजन
| Vivo V29e 5G वेरिएंट | Vivo V29e 5G प्राइस | OnePlus Nord CE3 5G वेरिएंट | OnePlus Nord CE3 5G प्राइस |
| 8GB RAM + 128GB Memory | ₹26,999 | 8GB RAM + 128GB Memory | ₹26,999 |
| 8GB RAM + 256GB Memory | ₹28,999 | 12GB RAM + 256GB Memory | ₹28,999 |
Vivo V29e 5G प्राइस
वीवो ने अपने नए 5जी फोन वी29ई को दो मैमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। स्मार्टफोन का बेस मॉडल में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे 26,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। वहीं फोन का दूसरा वेरिएंट 8जीबी रैम मैमोरी के साथ 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है तथा इसका प्राइस 28,999 रुपये है। Vivo V29e 5G फोन इंडिया में Artistic Black और Artistic Blue कलर में उपलब्ध होगा।
OnePlus Nord CE3 5G प्राइस
वनप्लस नोर्ड सीई3 5जी फोन इंडिया में दो मैमोरी वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसके बेस मॉडल में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 26,999 रुपये है। वहीं फोन के दूसरा वेरिएंट 12जीबी रैम मैमोरी के साथ 256जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसका रेट 28,999 रुपये है। इस फोन को Aqua Surge और Grey Shimmer कलर में खरीदा जा सकता है।
स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन
| स्पेसिफिकेशन्स | Vivo V29e 5G | OnePlus Nord CE 3 5G |
| स्क्रीन | 6.78″ 120Hz 3D Curved | 6.7″ 120Hz Fluid AMOLED |
| प्रोसेसर | Qualcomm Snapdragon 695 | Qualcomm Snapdragon 782G |
| रैम मैमोरी | 8GB RAM + 256GB Storage | 12GB RAM + 256GB Storage |
| बैक कैमरा | 64MP+8MP Rear Camera | 50MP+8MP+2MP Rear Camera |
| सेल्फी कैमरा | 50MP Front Camera | 16MP Front Camera |
| चार्जिंग तकनीक | 44W FlashCharge | 80W SUPERVOOC |
| बैटरी | 5,000mAh Battery | 5,000mAh Battery |
डिस्प्ले
वीवो वी29ई 5जी फोन 2402 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.78 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह एक कर्व्ड स्क्रीन है जो पंच-होल स्टाईल वाली है तथा एमोलेड पैनल पर बनी है। इस फोन स्क्रीन पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट मिलती है जिसके साथ 1300निट्स ब्राइटनेस जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल जाता है।
वनप्लस नोर्ड सीई 3 5जी फोन में भी 2412 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.7 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल डिस्प्ले दी गई है। यह फ्लेट एमोलेड स्क्रीन है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ ही 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट, 950निट्स ब्राइटनेस और एचडीआर10+ जैसे फीचर्स सपोर्ट करती है। यह वनप्लस फोन भी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक को सपोर्ट करता है।
प्रोसेसर
Vivo V29e 5G फोन एंड्रॉयड 13 आधारित फनटचओएस 13 पर लॉन्च किया गया है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 695 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। गौरतलब है कि यह चिपसेट 399960 Antutu scores प्राप्त कर चुका है।
OnePlus Nord CE 3 5G एंड्रॉयड 13 पर लॉन्च हुआ है जो ऑक्सीजनओएस 13.1 के साथ मिलकर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 782जी आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.7गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करता है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 642एल जीपीयू मौजूद है।
रैम मैमोरी
वीवो वी20ई 5जी फोन 8जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है। यह मोबाइल 128जीबी स्टोरेज तथा 256जीबी स्टोरेज के दो वेरिएंट्स में बिकेगा। Vivo V29e Extended RAM 3.0 तकनीक से लैस है।
वनप्लस नोर्ड सीई 3 5जी फोन ने दो मैमोरी वेरिएंट्स में मार्केट में एंट्री ली है। इसका बेस वेरिएंट 8जीबी रैम + 128जीबी सपोर्ट करता है तथा बड़े वेरिएंट में 12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज दी गई है।
कैमरा
Vivo V29e में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसके बैक पैनल पर एफ/1.79 अपर्चर वाला 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर मौजूद है जो एफ/2.2 अपर्चर वाले 8 मेगापिक्सल वाइड एंगल लेंस के साथ मिलकर काम करता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो वी29ई 5जी फोन एफ/2.45 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।
Nord CE 3 5G फोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसमें एफ/1.9 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, एफ/2.2 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर मौजूद है। यह फोन ओआईएस और पीडीएएफ जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी व चार्जिंग
वीवो वी29ई 5जी फोन को 5,000एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। बड़ी बैटरी तो तेजी से चार्ज करने के लिए इस मोबाइल फोन में 44वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है।
वनप्लस नोर्ड सीई 3 5जी फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। यह मोबाइल 80वॉट सुपरवूक फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। कंपनी का दावा है कि यह स्मार्टफोन सिर्फ 16 मिनट चार्जिंग पर लगाने के बाद 60 प्रतिशत से अधिक चार्ज हो सकता है।
5जी बैंड्स
वीवो वी29ई 5जी फोन 7 5G Bands सपोर्ट करता है। इसमें n1/n3/n5/n8/n28A/n77/n78 5जी बैंड्स मौजूद हैं।
वनप्लस नोर्ड सीई 3 5जी फोन में 9 5G Bands मिलते हैं। यह स्मार्टफोन n1/n3/n5/n8/n28A/n40/n41/n77/n78 5जी बैंड्स सपोर्ट करता है।


















