90W चार्जर के साथ Vivo V60 Lite जल्द हो सकता है लॉन्च, इसमें होंगे 4G और 5G वर्जन!

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/07/Vivo-V60-Lite-will-come-after-Vivo-V60-its-information-revealed.jpg

वीवो वी60 के लॉन्च के बाद कंपनी इसी सीरीज के लाइट वर्जन यानी Vivo V60 Lite को लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी है। Vivo V60 Lite 4G मॉडल को SDPPI, CQC और EEC सर्टिफिकेशन डेटाबेस में देखा था और अब इसे TKDN सर्टिफिकेशन भी मिल गया है। वहीं Vivo V60 Lite 5G को भी अलग-अलग सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। इसे SIRIM, Nemko, EEC और IMDA साइट पर देखा गया है।

वीवो का V60 लाइट 4G स्मार्टफोन मॉडल की बात करें, तो टेकआउटलुक के मुताबिक इसका मॉडल नंबर ‘V2530’ है, को TKDN सर्टिफिकेशन मिला है, जिसमें TKDN वैल्यू 35.80% है। यह फोन 2G/3G/4G नेटवर्क कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा। इसकी इंडोनेशिया में लॉन्चिंग पहले SDPPI डेटाबेस पर लिस्टिंग के जरिए कंफर्म हो चुकी थी और अब TKDN सर्टिफिकेशन लिस्टिंग ने इसे फिर से पुष्टि की है। इसके अलावा, इस डिवाइस को CQC और EEC अथॉरिटीज से भी सर्टिफिकेशन मिला है, जिससे चीन और यूरोप में इसके लॉन्च की पुष्टि होती है। साथ ही, CQC लिस्टिंग में यह भी बताया गया है कि यह डिवाइस 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

वीवो V60 लाइट 5G के बारे में बात करें, तो इसका मॉडल नंबर ‘V2529’ है और इसे मलेशिया की SIRIM अथॉरिटी से सर्टिफिकेशन मिला है, जिसका टाइप अप्रूवल कोड ‘RGQL/51J/0825/S(25-4287)’ है। इसे ‘मोबाइल फोन’ के रूप में कैटेगोराइज किया गया है और इसका SIRIM सर्टिफिकेशन 14 अगस्त 2026 तक वैलिड है। खास बात यह है कि इसका नाम भी SIRIM डेटाबेस में लिस्ट किया गया है।

Nemko डेटाबेस में इसी मॉडल नंबर वाले डिवाइस को ‘NO135615’ सर्टिफिकेट नंबर के साथ सर्टिफिकेशन मिला है और इसे ‘मोबाइल फोन’ के रूप में लिस्ट किया गया है। इसमें क्लास III प्रोटेक्शन, प्रोटेक्टिव डिजाइन, लो वोल्टेज ऑपरेशन और USB टाइप-C चार्जिंग पोर्ट की जानकारी दी गई है।

यह डिवाइस यूरोपियन EEC सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर भी देखा गया है, जिसका नोटिफिकेशन नंबर ‘KZ0000010915’ है। EEC सर्टिफिकेशन 31 दिसंबर, 2032 तक वैलिड रहेगा। इसके अलावा, मलेशिया और यूरोप में इसके लॉन्च की भी पुष्टि हो चुकी है। इसके अलावा, IMDA पर भी इसे मॉडल नंबर ‘V2529’ के साथ देखा गया है।

यह भी बता दें कि वीवो ने पहले ही V60 5G स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और V60 लाइट 4G और 5G मॉडल V60 सीरीज के अगले डिवाइस सकते हैं।

Vivo V60 5G के स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो Vivo V60 5G में 6.77 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जो 1080×2392 px (FHD+) रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, बेजल-लेस डिजाइन और पंच-होल डिस्प्ले के साथ आता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर है और यह 8GB/12GB/16GB रैम और 128GB/256GB/512GB स्टोरेज (नॉन-एक्सपैंडेबल) विकल्पों के साथ उपलब्ध है।

इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50MP वाइड एंगल प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 50MP टेलीफोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल जूम तक) है, वहीं फ्रंट में 50MP वाइड एंगल लेंस है। बैटरी की बात करें, तो फोन में 6500mAh की बड़ी बैटरी है, जो 90W फ्लैश चार्जिंग और USB Type-C पोर्ट के साथ आती है। यह Android v15 पर आधारित Funtouch OS 15 पर चलता है और 5G सपोर्ट, डुअल नैनो सिम, IP68/IP69 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसी सुविधाएं प्रदान करता है।