
Vivo V60 स्मार्टफोन का आधिकारिक लॉन्च भारतीय बाजार में कंफर्म हो गया है। इसी बीच एक नए मॉडल को सर्टिफिकेशन लिस्टिंग्स में देखा गया है। यह मार्केट में Vivo V60 Lite नाम से पेश हो सकता है। आपको बता दें कि डिवाइस फिलहाल SDPPI, CQC और EEC जैसे प्लेटफार्म पर दिखा है। जिससे इसके ग्लोबल लॉन्च की संभावना बढ़ गई है। आइए, आगे V60 Lite और Vivo V60 से जुड़ी डिटेल्स जानते हैं।
Vivo V60 Lite SDPPI, CQC और EEC लिस्टिंग
Vivo V60 Lite स्मार्टफोन को मॉडल नंबर V2530 के साथ स्पॉट किया गया है। यह फोन इंडोनेशिया की SDPPI अथॉरिटी से सर्टिफाइड हुआ है। आप नीचे दिए गए स्क्रीनशॉट में फोन का नाम भी देख सकते हैं।
CQC सर्टिफिकेशन के तहत इस फोन को सर्टिफिकेट नंबर ‘CN72669’ के साथ देखा गया है। खास बात यह है कि इस लिस्टिंग से पता चला है कि फोन में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। बता दें कि CQC लिस्टिंग से इसके चीन में जल्द लॉन्च की उम्मीद है।
EEC सर्टिफिकेशन में इस डिवाइस को नोटिफिकेशन नंबर ‘RU0000061641’ के साथ लिस्ट किया गया है। इस सर्टिफिकेशन से इसके यूरोपीय बाजार में लॉन्च की संभावना है।
इन लेटेस्ट लिस्टिंग्स में आने से साफ है कि Vivo V60 Lite कई बाजारों में जल्द एंट्री ले सकता है। पूर्व में आए डिवाइस के पैटर्न को देखते हुए कंपनी V60 मॉडल के बाद इसके लाइट वर्जन को उतार सकती है। यह डिवाइस मिड-रेंज सेगमेंट में पावरफुल फीचर्स के साथ आने की उम्मीद है। वहीं, आने वाले दिनों में इसके बारे में और अपडेट्स मिलने की संभावना है।
Vivo V60 स्पेसिफिकेशंस
जैसा की आपको पहले बताया गया है भारत में Vivo V60 स्मार्टफोन का लॉन्च कंफर्म है और यह अगस्त में पेश होने वाला है। लॉन्च से पहले इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस कंफर्म हो गए हैं। जिसके बारे में आप आगे पढ़ सकते हैं।
- डिस्प्ले: Vivo V60 में Equal-Depth Quad Curved स्क्रीन मिलने की बात माइक्रोसाइट में कंफर्म हो गई है। यानी यह फोन कर्व्ड डिजाइन में पेश होने वाला है। यह डिस्प्ले प्रीमियम अनुभव के साथ स्लिक लुक प्रदान करेगा।
- प्रोसेसर और परफॉर्मेंस: ब्रांड ने कंफर्म किया है कि Vivo V60 को पावर देने के लिए इसमें Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर होगा। इसके साथ 12GB तक की रैम और 12GB एक्सटेंडेड रैम का सपोर्ट दिया जाएगा। जिससे कुल 24GB रैम क्षमता का उपयोग किया जा सकेगा। ब्रांड के अनुसार यह 40 से ज्यादा ऐप्स और गेम्स को हाई फ्रेम रेट्स पर बिना किसी दिक्कत के रन कर सकेगा।
- कैमरा: फोन में रियर साइड पर ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। जिसमें 50MP Zeiss Sony IMX766 मेन कैमरा 1/1.56″ सेंसर OIS सपोर्ट के साथ मिलेगा। इसके साथ 50MP Zeiss Sony IMX882 टेलीफोटो कैमरा OIS और 10x जूम और 8MP Zeiss अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा होगा। वहीं, फ्रंट पर 50MP Zeiss ग्रुप सेल्फी कैमरा जोड़ा जाएगा। जिसमें 92-डिग्री वाइड एंगल लेंस होगा। कैमरा फीचर्स में Zeiss Multifocal Portrait और AI Four-Season Portrait शामिल किए जाएंगे। जो प्रोफेशनल अनुभव देने वाले होंगे।
- बैटरी: फोन में 6500mAh BlueVolt बैटरी मिलने की बात कंफर्म है। जो लंबे समय तक पावर बैकअप देगी। इसे 90W FlashCharge टेक्नोलॉजी के जरिए तेजी से चार्ज किया जा सकेगा।
- अन्य: Vivo V60 को IP68 और IP69 रेटिंग्स के साथ लाया जाएगा। जिससे यह फोन 2 घंटे तक पानी के अंदर सुरक्षित रह पाएगा। साथ ही हाई-टेम्परेचर वॉटर जेट्स को भी झेल सकेगा।
- सॉफ्टवेयर: नया आगामी वीवो फोन Funtouch OS 15 से लैस होगा।
- कलर ऑप्शंस: इंडियन मार्केट में कंपनी अपकमिंग Vivo V60 5G को Auspicious Gold, Moonlit Blue और Mist Gray कलर ऑप्शंस में पेश करेगी।
Vivo V60 लॉन्च डेट (संभावित)
Vivo ने अब तक आधिकारिक लॉन्च डेट नहीं बताई है है, लेकिन पहले सामने आई रिपोर्ट्स और हाल के टीजर को देखते हुए उम्मीद है कि Vivo V60 भारत में अगस्त के मिड में लॉन्च हो सकता है। वहीं, लीक लॉन्च डेट 19 अगस्त सामने आई थी।











