Vivo V70 Elite 5G और अन्य मॉडल्स को मिला BIS सर्टिफिकेशन, भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी

Vivo की आने वाली Vivo V70 सीरीज को लेकर नया अपडेट सामने आया है। जिसके अनुसार इस बार कंपनी “Pro” मॉडल को छोड़कर चार अलग स्मार्टफोंस लॉन्च कर सकती है। इस लाइनअप में Vivo V70, Vivo V70 Elite, Vivo V70 Lite और Vivo V70 FE शामिल होने की उम्मीद है। यह अलग-अलग ग्लोबल मार्केट्स में एंट्री ले सकते हैं। आइए, आगे जानकारी को विस्तार से जानते हैं।
भारत को लेकर अपडेट यह है कि Vivo V70 के बाद अब Vivo V70 Elite 5G को भी BIS सर्टिफिकेशन मिल चुका है। जिससे इस प्रीमियम मॉडल का इंडिया लॉन्च लगभग कंफर्म माना जा सकता है। इसके साथ BIS लिस्टिंग में Vivo के चार अपकमिंग मोबाइल्स मॉडल नंबर V2544, V2548, V2538 और V2545 सामने आए हैं, जिनमें V2538 को Vivo V70 के तौर पर मार्केट में लाया जा सकता है।
IMEI डेटाबेस के मुताबिक, अन्य मॉडल्स में V2548 को Vivo V70 Elite 5G, V2544 को Vivo Y51 5G और V2545 को Vivo T5x 5G कहा जा सकता है। फिलहाल इन डिवाइस के स्पेसिफिकेशंस सामने नहीं आए हैं, लेकिन “Elite” ब्रांडिंग से साफ है कि यह मॉडल स्टैंडर्ड V70 से ऊपर पोजिशन किया जा सकता है। हालांकि देखना होगा कि आगे ब्रांड की और से कब कोई जानकारी सामने आती है।
पूर्व में आए लीक के अनुसार, Vivo V70 में Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट मिल सकता है और इसकी कीमत करीब 45,000 रुपये हो सकती है। जबकि Vivo V70 Elite की कीमत 50,000 रुपये के आसपास बताई जा रही है। रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है Vivo V70 Lite और Vivo V70 FE को भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा।
बताते चलें कि आगामी Vivo V70 Elite चीन में लॉन्च हुए Vivo S50 का रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है। यदि ऐसा होता है तो इसमें 1.5K 120Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर, 6,500mAh बैटरी के साथ 90W फास्ट चार्जिंग और पावरफुल कैमरा सेटअप मिल सकता है।
Vivo V70 Elite 5G उन यूजर्स को टारगेट कर सकता है जो प्रीमियम डिजाइन, पावरफुल फ्लैगशिप-लेवल परफॉरमेंस और हाई-एंड कैमरा एक्सपीरियंस चाहते हैं। मार्केट में Vivo V70 Elite 5G की टक्कर संभावित तौर पर Samsung Galaxy S24 FE, OnePlus 13R और iQOO Neo 10 जैसे स्मार्टफोंस से हो सकती है।
यदि Vivo V70 Elite वाकई Vivo S50 का रीब्रांड बनकर Snapdragon 8s Gen 3, 1.5K OLED डिस्प्ले और 90W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है, तो यह 50,000 रुपये की रेंज में प्रीमियम ऑप्शन साबित हो सकता है। यदि आपको जल्दी नहीं है तो आगामी फोन के लिए वेट कर सकते हैं। 91मोबाइल्स पर आपको लगातार अपडेट मिलेंगे। हमारे साथ बने रहें।