
वीवो वी70 सीरीज का नया स्मार्टफोन भारत आ रहा है। vivo V70 और vivo V70 Elite स्मार्टफोन के बाद अब vivo V70 FE 5G फोन इंडिया लॉन्च के लिए तैयार है। 2 अप्रैल को इस मोबाइल की कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर से पर्दा उठा दिया जाएगा। यह फोन लॉन्च आप अपने घर बैठे-बैठे अपने मोबाइल पर भी लाइव देख सकते हैं जिसका तरीका हमने आगे बताया है।
वीवो वी70 एफई स्मार्टफोन इंडिया में 2 अप्रैल को लॉन्च होगा। यह लॉन्च ईवेंट दोपहर के 12 बजे शुरू होगा जिसके कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ ही वीवो इंडिया के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लाइव देखा जा सकेगा। शॉपिंग साइट अमेजन पर भी वी70 एफई का प्रोडक्ट पेज बनाया गया है जहां फोन लॉन्च से जुड़ी डिटेल्स देखी जा सकती है। वहीं नीचे दी गई यूट्यूब विंडो में भी आप vivo V70 FE इंडिया लॉन्च लाइव देख सकते हैं।
vivo V70 FE इस सीरीज का पहला 200MP कैमरा वाला फोन है। बैक पैनल पर 200 मेगापिक्सल OIS सेंसर के साथ 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो 5जी फोन 92डिग्री एफओवी व एफ/2.2 अपर्चर की क्षमता वाला 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह नया वीवो 5जी फोन IP68 + IP69 रेटिंग के साथ इंडिया में लॉन्च होगा। इस मोबाइल से Underwater Photography की जा सकती है।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ग्लोबल मार्केट में Vivo V70 FE 5G फोन को MediaTek Dimensity 7360 Turbo ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लाया गया है। यह 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इंडियन मॉडल में भी यही प्रोसेसर मिलेगा। वीवो वी70 एफई एंड्रॉयड 16 आधारित OriginOS 6 पर काम करता है और इसमें LPDDR5 RAM और UFS 3.1 Storage तकनीक दी गई है।
Vivo V70 FE 5G फोन में 2800 × 1260 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.83-इंच की 1.5K स्क्रीन दी गई है। यह Q10+ AMOLED पैनल पर बनी पंच-होल डिस्प्ले है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 449PPI और 1900nits ब्राइटनेस सहित इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर का सपोर्ट मौजूद है। पावर बैकअप के लिए इस वीवो 5जी फोन को 7000एमएएच बैटरी से लैस कर इंडियन मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। वहीं मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W FlashCharge तकनीक दी गई है।
बताते चलें कि बीते दिनों vivo V70 FE इंडिया प्राइस भी लीक में सामने आ चुका है। रिपोर्ट में बताया गया था कि वी70 एफई की कीमत 30 हजार से 40 हजार रुपये के बीच रखी जाएगी। हमारा अनुमान है कि इस वीवो फोन का स्टार्टिंग प्राइस 34,999 रुपये हो सकता है। इंडियन मार्केट में OPPO Reno 15C और realme 16 Pro इसी कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि वीवो वी70 एफई भारतीय बाजार में ओपो रेनो 15सी और रियलमी 16 प्रो को सीधी टक्कर देगा।













