
Vivo अपने V-सीरीज पोर्टफोलियो का विस्तार कर सकता है। बीते दिन ही इसमें आने वाला फोन Vivo V80 Lite Bluetooth SIG पर नजर आया था। वहीं, अब स्मार्टफोन को Geekbench, TUV जैसे सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर देखा गया है। जिससे लगता है कि इसकी लॉन्चिंग जल्द हो सकती है। लिस्टिंग से फोन के प्रोसेसर, चार्जिंग स्पीड और सॉफ्टवेयर से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आई हैं। जिसकी डिटेल्स आप आगे पढ़ सकते हैं।
Vivo V80 Lite Geekbench लिस्टिंग
Vivo V80 Lite को V2626 मॉडल नंबर के साथ Geekbench डेटाबेस पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक फोन ने 937 सिंगल-कोर और 2,654 मल्टी-कोर स्कोर हासिल किए हैं। यह भी सामने आया है कि स्मार्टफोन Android 16 के साथ लॉन्च हो सकता है।
Geekbench में MediaTek MT6858 चिपसेट का जिक्र किया गया है। हालांकि यह मॉडल नंबर Dimensity 7100 से जुड़ा माना जाता है, लेकिन GPU की क्लॉक स्पीड और Mali-G610 MC2 GPU को देखते हुए माना जा रहा है कि इसमें MediaTek Dimensity 7300e प्रोसेसर दिया जा सकता है। यही चिपसेट हाल ही में चीन में आए Vivo Y600 Pro में भी देखने को मिला था।
मिल सकती है 44W फास्ट चार्जिंग
Vivo V80 Lite को TUV वेबसाइट पर भी देखा गया है। यहां V2626 मॉडल नंबर के साथ फोन में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने जानकारी दी गई है। हालांकि, बैटरी साइज से जुड़ी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
इससे पहले Vivo V80 Lite स्मार्टफोन मलेशिया की SIRIM और यूरोप की EEC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी नजर आ चुका है। EEC लिस्टिंग के अनुसार, कुछ देशों में यह डिवाइस V2630 मॉडल नंबर के साथ भी लॉन्च हो सकता है।
इस बीच, टिप्स्टर Sanju Choudhary ने दावा किया है कि Vivo V80 सीरीज की भारतीय लॉन्च टाइमलाइन को कंपनी ने अपनी रणनीति में बदलाव के चलते फिलहाल टाल दिया है। हालांकि लॉन्च डेट सामने नहीं आई है। ऐसे में माना जा रहा है कि Vivo पहले V80 Lite को लॉन्च कर सकता है, क्योंकि यह स्मार्टफोन कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर देखा जा चुका है।
Vivo V80 Lite डिटेल्स संभावित
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार Vivo V80 Lite में MediaTek Dimensity 7300e प्रोसेसर, Android 16 और 44W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। हालांकि, डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और अन्य फीचर्स की जानकारी आने वाले दिनों में आ सकती है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस तरह Vivo V70 Lite भारत में लॉन्च नहीं हुआ था। इसी तरह Vivo V80 Lite के भी भारतीय बाजार में आने की संभावना कम ही है। हालांकि, कंपनी की ओर से फिलहाल कुछ नहीं कहा गया है।
अगर Vivo V80 Lite में Dimensity 7300e चिपसेट मिलता है, तो यह स्मार्टफोन रोज के उपयोग, मल्टीटास्किंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और हल्की गेमिंग करने वाले यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प बन सकता है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Motorola, Nothing, Redmi और realme के मिड-रेंज 5G स्मार्टफोंस से हो सकता है। हालांकि, असल टक्कर और जानकारी मिलने पर ही समझ आएगी।
फिलहाल Vivo V80 Lite से जुड़ी जानकारी केवल सर्टिफिकेशन और बेंचमार्क लिस्टिंग पर आधारित है। इसलिए आगे के अपडेट का वेट करना होगा। जिसके लिए आप 91मोबाइल्स पर विजिट करते रहें।









