
स्मार्टफोन मार्केट में बैटरी की रेस अब नए लेवल पर आ चुकी है। vivo ने इसी कड़ी में नया फोन Vivo Y600 Pro चीन में लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस अपनी 10,200mAh की बड़ी बैटरी के चलते चर्चा में है। जो उन यूजर्स को टारगेट करता है जो लंबा बैकअप और पावरफुल फीचर्स चाहते हैं। फोन में बड़ी बैटरी के साथ 6.83-इंच डिस्प्ले और Dimensity 7300e चिपसेट है। आइए, आगे फुल स्पेसिफिकेशंस और कीमत जानते हैं।
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Vivo Y600 Pro में 6.83-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1.5K रिजॉल्यूशन और HDR सपोर्ट के साथ आता है। यही नहीं 300Hz टच सैंपलिंग रेट और DCI-P3 कलर गमट इसे विजुअल एक्सपीरियंस के मामले में और बेहतर बनाते हैं।
परफॉरमेंस के लिए Vivo Y600 Pro में MediaTek Dimensity 7300e चिपसेट दिया गया है, जो 6nm प्रोसेस पर आधारित है। इसके साथ 12GB तक LPDDR5 RAM और 512GB तक UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर रन करता है।
कैमरा की बात करें तो Vivo Y600 Pro में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जो 10x डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। वहीं, फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा मिलता है, जिससे वीडियो कॉलिंग और सेल्फी का अनुभव बेहतर मिलेगा।
Vivo Y600 Pro फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,200mAh बैटरी है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके साथ ही फोन में 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, USB Type-C, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IP68 + IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। फोन का वजन करीब 221 ग्राम है और इसकी मोटाई 8.15mm है।
कीमत की बात करें तो Vivo Y600 Pro की शुरुआती कीमत CNY 2,099 (करीब 29,000 रुपये) रखी गई है, जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है। इसके अलावा 8GB + 256GB वैरियंट की कीमत CNY 2,299 (लगभग 32,000 रुपये), 8GB + 512GB और 12GB + 256GB मॉडल्स की कीमत CNY 2,599 (करीब 36,000 रुपये) है। वहीं, 12GB + 512GB टॉप वैरियंट CNY 2,899 (करीब 40,000 रुपये) में आता है। यह फोन 5 मई से चीन में सेल होगा। इसे ग्राहक Bright Moon Black, Floating Gold, Star Violet और Vast Blue कलर ऑप्शन में ले पाएंगे।
Vivo Y600 Pro उन यूजर्स के लिए शानदार विकल्प बन सकता है जो बड़ी बैटरी और अच्छे परफॉरमेंस फीचर्स चाहते हैं। यदि आप चीन में हैं तो इसे चुन सकते हैं। हालांकि फिलहाल यह फोन सिर्फ़ चीन में लॉन्च हुआ है, ऐसे में भारत में इसकी एंट्री को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हम कोई भी अपडेट मिलने पर आपको नए पोस्ट में जानकारी देंगे। 91मोबाइल्स के साथ जुड़े रहें।












