
vivo X Fold 6 का लॉन्च करीब आ रहा है। कंपनी ने हालांकि अभी इस मोबाइल को लेकर चुप्पी साधी हुई है लेकिन बीते दिनों में इस स्मार्टफोन के कई लीक्स सामने आ चुके हैं। अब इस अपकमिंग वीवो फोन की रियल ईमेज की दिख गई है। इस फोन की लुक और डिजाइन सामने आ गया है जिसमें वीवो एक्स फोल्ड 6 स्मार्टफोन को साफ देखा जाता है। वहीं एक अन्य लीक में यह जानकारी भी सामने आई है कि vivo X Fold 6 को नए और एडवांस OriginOS 6 Fold के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।
vivo X Fold 6 ईमेज:
वीवो एक्स फोल्ड 6 की फोटो चीनी सेलिब्रिटी Zhu Zhu के साथ वायरल हुई है। दरअसल झू झू फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में इसी अपकमिंग वीवो फोन से फोटो खींच रही है। फोटो में यह वीवो फोन Blue-green कलर शेड में देखा जा सकता है जो प्रीमियम लुक दे रहा है। फोन के बैक पैनल पर सर्किल शेप में कैमरा सेटअप दिया गया है जो मौजूद एक्स सीरीज स्मार्टफोंस में भी देखा गया है। कैमरा सेटअप में Zeiss लेंस की ब्रांडिंग और periscope लेंस को भी देखा जा सकता है।
vivo X Fold 6 स्पेसिफिकेशन्स
वीवो एक्स फोल्ड 6 को कंपनी OriginOS 6 Fold यूआई के साथ पेश कर सकती है। यह यूजर इंटरफेस खासतौर पर फोल्डेबल स्मार्टफोंस के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है। सामने आई जानकारी के अनुसार इस नए OriginOS में 5 विंडो में एक साथ मल्टीटास्किंग की जा सकेगी। यह ओरिजनओएस AI इनेबल्ड होगा जो नॉर्मल फोन यूज के साथ ही अन्य ऑफिस से जुड़े कामों को भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिये ऑर्गेनाइज कर सकेगा।
vivo X Fold 6 की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 2.70गीगाहर्ट्ज़ से लेकर 4.21गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। बताते चलें कि कंपनी के vivo X300 और X300 Pro जैसे फ्लैगशिप फोन इसी प्रोसेसर पर काम करते हैं।

लीक के अनुसार फोटोग्राफी के लिए इस अपकमिंग वीवो 5जी फोन को कंपनी 200 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च कर सकती है। यह मोबाइल का मेन सेंसर बताया जा रहा है। इसके साथ ही 50 मेगापिक्सल ultra-wide एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल periscope telephoto लेंस भी दिया जा सकता है। चर्चा है कि वीवो एक्स फोल्ड 6 की मेन स्क्रीन और कवर डिस्प्ले दोनों पर 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा लगाया जा सकता है।
पावर बैकअप vivo X Fold 6 5G फोन को तगड़ी 7000mAh battery से लैस कर बाजार में उतारा जा सकता है। मुड़ने वाले फोन यानी फोल्डेबल स्मार्टफोंस में इतनी बड़ी बैटरी दिया जाना वाकई में तारीफ के काबिल है। उम्मीद कर सकते हैं कि इसमें कम से कम 80वॉट फास्ट चार्जिंग जरूर दी जाएगी। वहीं इसके साथ ही स्मार्टफोन में 50वॉट वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है। बहरहाल इस वीवो 5जी फोन के लॉन्च व स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी पुख्ता खबरों का इंतजार किया जा रहा है।









