Vivo X100 और X100 Pro की लॉन्च टाइमलाइन, स्पेसिफिकेशंस लीक में आए सामने, देखें क्या है खास

Join Us icon
Highlights

  • एक्स100 सीरीज नवंबर में पेश की जा सकती है।
  • इसमें Vivo X100 और X100 Pro आ सकते हैं।
  • मोबाइल्स में डीमेंसिटी 9300 चिपसेट मिलने की उम्मीद है।

वीवो अपनी एक्स सीरीज पर काम कर रहा है। उम्मीद की जा रही है कि इसमें Vivo X100 और Vivo X100 Pro नवंबर के महीने में चीन में दस्तक दे सकते हैं। जिसके बाद इन्हें भारत सहित अन्य बाजार में भी एंट्री मिल सकती है। हालांकि फिलहाल कंपनी की ओर से ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन टिपस्टर द्वारा मोबाइल्स की लॉन्च टाइमलाइन और स्पेसिफिकेशन की डिटेल सामने आई है। आइए, आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

Vivo X100 और Vivo X100 Pro लॉन्च टाइमलाइन (लीक)

टिपस्टर पांडा इज़ बाल्ड ने आज वीबो प्लेटफार्म पर Vivo X100 सीरीज की संभावित लॉन्च तारीख के बारे में जानकारी पेश की है।

  • लीक के अनुसार मीडियाटेक 6 नवंबर को डीमेंसिटी 9300 प्रोसेसर का ऐलान करने वाला है।
  • उम्मीद है कि Vivo X100 और Vivo X100 Pro में इस नए और तगड़े प्रोसेसर को लगाया जा सकता है।
  • जिसके चलते मोबाइल लॉन्च डेट प्रोसेसर के पेश होने के बाद 13, 14 या 15 नवंबर बताई गई है।

Vivo X100 और Vivo X100 Pro के स्पेसिफिकेशंस (लीक)

ऊपर बताई गई लॉन्च टाइमलाइन के अलावा टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा मोबाइल्स के स्पेसिफिकेशन की डिटेल सामने आई है।

  • बताया गया है कि Vivo X100 में Sony IMX920 प्राइमरी कैमरा सामने मिल सकता है। बैटरी के मामले में 5,100mAh की बैटरी और 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है।
  • अगर Vivo X100 Pro की बात करें तो इसमें Sony IMX989 प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसमें पावर बैकअप के लिए 5,400mAh की बैटरी और 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग दी जा सकती है।
  • इसके अलावा एक अन्य रिपोर्ट में सामने आया है कि X100 और 100 Pro में IMX663 अल्ट्रा-वाइड लेंस और 64-मेगापिक्सल पेरिस्कोप ज़ूम कैमरा मिल सकता है।

Vivo X100 Pro स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: Vivo X100 Pro में कर्व एज ओएलईडी डिस्प्ले मिलने की बात सामने आई है। इस पर 1.5के रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।
  • प्रोसेसर: फोन में मीडियाटेक डीमेंसिटी 9300 चिपसेट मिलने का लीक पहले ही सामने आ गया है। इसमें ग्राफिक्स के लिए Arm G720 जीपीयू भी हो सकता है।
  • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में 24 जीबी तक रैम और 1टीबी तक इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है।
  • कैमरा: इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। जिसमें 50 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स989 प्राइमरी सेंसर, 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप लेंस और 12 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स 663 अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस मिल सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया जा सकता है।
  • बैटरी: बैटरी के मामले में डिवाइस में 100वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 5,400mAh बैटरी मिल सकती है।
  • अन्य: Vivo X100 Pro में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, ब्लूटूथ, वाई-फाई, डुअल सिम 5G, एनएफसी, इंफ्रारेड स्कैनर, स्टीरियो स्पीकर्स जैसे कई फीचर्स मिल सकते हैं।
  • ओएस: यह मोबाइल एंड्रॉयड 14 आधारित ओरिजिन ओएस 4.0 पर बेस्ड रखा जा सकता है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here