
वीवो अपनी एक्स100 सीरीज में एक नया मॉडल लेकर आ सकता है। जिसे Vivo X100s नाम से होम मार्केट चीन में लॉन्च मिल सकता है। बता दें कि इससे पहल भी स्मार्टफोन के कुछ फीचर्स लीक हए थे। वहीं, अब एक फिर फोन के कलर ऑप्शन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की डिटेल सामने आई है। आइए, आगे नए लीक के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Vivo X100s डिटेल्स (लीक)
- Vivo X100s फोन को लेकर टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर कलर ऑप्शन और स्पेसिफिकेशन शेयर किए हैं।
- बताया गया है कि नया Vivo X100s मोबाइल ब्लैक, व्हाइट, ग्रीन और टाइटेनियम जैसे चार कलर में आ सकता है।
- उम्मीद है कि फोन फ्लैट मेटल फ्रेम के साथ आएगा और रियर पैनल के लिए ग्लास का इस्तेमाल होगा।
- Vivo X100s में कर्व एमोलेड AMOLED पैनल के बजाए फ्लैट डिस्प्ले होगा। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन सपोर्ट मिलेगा।
- फोन को 4nm प्रक्रिया पर निर्मित MediaTek Dimensity 9300 चिप पर बेस्ड रखा जा सकता है। यह चिपसेट 3.25GHz की हाई स्पीड वाला होगा। इसके साथ ग्राफिक्स के लिए माली-G720 इम्मोर्टलिस MP12 GPU लगाया जा सकता है।
- लीक के अनुसार Vivo X100s में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग तकनीक का उपयोग हो सकता है। यह Vivo X100 की 120वॉट चार्जिंग से कम है।
Vivo X100 के स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: Vivo X100 में 6.78-इंच का LTPO एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। इस पर 1.5K पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस दी गई है।
- प्रोसेसर: ब्रांड ने डिवाइस में MediaTek Dimensity 9300 चिपसेट का उपयोग किया है। यह 4 नैनो मीटर प्रोसेस पर बेस्ड है। इसके साथ ग्राफिक्स के लिए इम्मोर्टलिस-G720 जीपीयू लगाया गया है।
- स्टोरेज: मेमोरी सेव करने के लिए फ्लैगशिप डिवाइस Vivo X100 में 16GB RAM + 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज मौजूद है।
- कैमरा: Vivo X100 में ट्रिपल कैमरा सेटअप से लैस है। जिसमें Zeiss लेंस, OIS और LED फ्लैश के साथ 50MP का Sony IMX920 VCS बायोनिक प्राइमरी लेंस, 50MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और OIS, 100x तक डिजिटल जूम वाला 64MP टेलीफोटो मैक्रो लेंस मिल जाता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कमरा दिया गया है।
- बैटरी: Vivo X100 में यूजर्स को पावर बैकअप के लिए लंबी चलने वाली 5,000mAh की बैटरी मिलती है। इसे चार्ज करने के लिए 120W फास्ट चार्जिंग है।
See All Competitors














