भारत में लॉन्च के लिए तैयार है Vivo X200 FE, देखें BIS लिस्टिंग और संभावित खूबियां

Join Us icon
Highlights

  • Vivo X200 FE को बीआईएस सर्टिफिकेशन मिल गया है।
  • उम्मीद है कि यह जुलाई में देश में लॉन्च होगा।
  • इसे थाईलैंड और मलेशिया जैसे बाजारों में भी लॉन्च किया जा सकता है।

Vivo X200 FE को भारत में BIS सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। कई रिपोर्ट्स ने दावा किया है कि यह एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप फोन होगा, जो Dimensity 9400e प्रोसेसर के साथ इंडियन मार्केट में आ सकता है। संभावना है कि यह Vivo S30 Pro Mini का रीब्रांडेड वर्जन है, जिसे अगले सप्ताह चीन में लॉन्च किया जाएगा। इसे पूर्व में और भी कई सर्टिफिकेशन मिले हैं जिससे लगता है कि यह भारत सहित अन्य देशों में भी पेश होगा। आइए, आगे लेटेस्ट लिस्टिंग के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vivo X200 FE BIS लिस्टिंग

  • एक्सपर्टपिक के अनुसार, Vivo का एक नया फोन मॉडल नंबर V2503 के साथ लिस्टेड है।
  • यह पहले ही मलेशिया और थाईलैंड जैसे देशों में सर्टिफिकेशन प्रक्रिया से गुजर चुका है, जिससे पुष्टि होती है कि डिवाइस का अंतिम मार्केटिंग नाम Vivo X200 FE होगा।
  • दुर्भाग्यवश, BIS सर्टिफिकेशन डिवाइस के स्पेसिफिकेशंस की कोई जानकारी नहीं देता है। हालांकि, अफवाहों ने इस डिवाइस के बारे में लगभग सभी डिटेल्स उजागर कर दी हैं।

Vivo X200 FE स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo X200 FE एक कॉम्पैक्ट फोन होगा जिसमें 6.31-इंच की LTPO OLED स्क्रीन होगी, जो 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट देगी।
  • चिपसेट: इसमें Dimensity 9400e चिपसेट लगाया जा सकता है।
  • बैटरी: फोन में 6,500mAh की बैटरी दी जा सकती है इसे चार्ज करने के लिए 90W चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है।
  • स्टोरेज और रैम: भारत में यह दो विकल्पों में आ सकता है जिसमें 12GB+256GB और 16GB+256GB स्टोरेज शामिल हैं।
  • कैमरा: Vivo X200 FE में OIS सपोर्ट वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और Sony IMX882 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ मिल सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए, डिवाइस में 50-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लगाया जा सकता है।
  • ओएस: यह डिवाइस Android 15 पर आधारित FunTouch OS 15 पर चल सकता है। इसे तीन साल तक OS अपग्रेड मिलने की उम्मीद है।

अनुमान है कि Vivo X200 FE की कीमत 50,000 रुपये से 60,000 रुपये के बीच हो सकती है। इसकी टक्कर आगामी OnePlus 13s के साथ संभव है। जिसमें Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर होगा और जिसे भारत में 5 जून को लॉन्च किया जाना है।

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here