Vivo X200 FE होने वाला है इंडिया में लॉन्च, माइक्रोसाइट हुई लाइव

Join Us icon
Highlights

  • Vivo X200 FE जुलाई 2025 में भारत में लॉन्च हो जाएगा।
  • इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। 
  • यह MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर से लैस होगा।

Vivo ने कुछ दिन पहले ही ग्लोबल मार्किट ताइवान में Vivo X200 FE स्मार्टफोन लॉन्च किया है। वहीं, अब इस मोबाइल की एंट्री भारतीय बाजार में पक्की हो गई है। दरअसल वीवो ने ऑफिशियल वेबसाइट पर इसकी माइक्रोसाइट लाइव कर दी है। जिससे यह साफ हो गया है कि लॉन्च अब दूर नहीं है। हालांकि लॉन्च डेट का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन उम्मीद है कि जुलाई 2025 में यह डिवाइस भारत में लॉन्च हो जाएगा। आइए, आगे साइट पर सामने आई जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

Vivo X200 FE के स्पेसिफिकेशंस

माइक्रोसाइट के अनुसार, Vivo X200 FE असल में चीन में लॉन्च हुए Vivo S30 Pro Mini का रीब्रांडेड वर्जन है। इस फोन को पहले ताइवान में भी लॉन्च किया जा चुका है। वहीं, इंडियन साइट पर पोस्ट की गई सभी डिटेल्स आप आगे देख सकते हैं।

डिस्प्ले और डिजाइन

भारत में आ रहे Vivo X200 FE में 6.31-इंच का कॉम्पैक्ट डिस्प्ले मिलेगा। इसका बॉडी थिकनेस सिर्फ 7.99mm है, जिससे यह फोन बेहद हल्का और डेली यूज के लिए शानदार साबित होगा।

प्रोसेसर और स्टोरेज

Vivo X200 FE फोन में MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर दिया जाएगा। जो 4nm प्रोसेस पर बना है। इसमें 4+4 बिग कोर आर्किटेक्चर है और यह 3.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करता है। स्टोरेज के लिए UFS 3.1 का इस्तेमाल किया गया है, जिससे डेटा स्पीड काफी फास्ट मिलेगी।

कैमरा सेटअप

फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिसमें 50MP मेन कैमरा, 50MP टेलीफोटो कैमरा (M-शेप पेरिस्कोप डिजाइन) और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा लगाया जाएगा। यह कैमरा सेटअप ZEISS के साथ मिलकर को-इंजीनियर किया गया है, जिससे प्रोफेशनल स्तर की फोटोग्राफी मिल सकती है। फोन के टेलीफोटो लेंस का M-शेप डिजाइन कैमरा मॉड्यूल को कॉम्पैक्ट रखने में मदद करता है।

बैटरी और चार्जिंग

Vivo X200 FE डिवाइस में 6500mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। जो थर्ड-जेनरेशन सिलिकॉन एनोड टेक्नोलॉजी पर आधारित है। यह बैटरी -20°C तक के लो टेम्परेचर को झेल सकती है और इसमें 845 Wh/L की एनर्जी डेंसिटी है। यही नहीं चार्जिंग के लिए 90W फ्लैश चार्ज सपोर्ट के साथ 10 मिनट की चार्जिंग में 3 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का दावा किया गया है। डिवाइस के फुल चार्ज पर 25.44 घंटे YouTube प्लेबैक और 9.55 घंटे गेमिंग टाइम मिलने की जानकारी मिली है।

अन्य

Vivo X200 FE को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जिससे यह डस्ट और वाटरप्रूफ बनकर आ रहा है। यह 12 घंटे तक बारिश सह सकता है साथ ही 100 बार हाई-प्रेशर स्टीम और 80°C तापमान को भी हैंडल कर सकता है। इसके अलावा फोन में Google का नया Gemini AI असिस्टेंट भी होगा। जो टेक्स्ट, वॉयस और इमेज के जरिए इंटरैक्ट करेगा। इसकी मदद से ग्राहक लेखन, समरी, प्लानिंग और कैमरा से ऑब्जेक्ट पहचानने जैसे काम कर पाएंगे। वहीं, ओएस की बात करें तो यह डिवाइस Funtouch OS 15 पर रेन करेगा।



Best Competitors

vivo X200T Rs. 59,999
93%
OPPO Reno16 5G Rs. 61,999
87%
vivo X300 FE Rs. 86,999
95%
OnePlus 13s Rs. 54,999
93%
See All Competitors

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here