
Vivo जल्द ही अपना नया कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X200 FE लॉन्च करने की तैयारी में लग रहा है। यह फोन कई ग्लोबल बाजारों में पेश हो सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसे भारत में जुलाई 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है। वहीं, इस मोबाइल को फिलहाल थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन साइट्स से मंजूरी मिल चुकी है, जिससे इसके ग्लोबली आने की संभावना बढ़ गई है।
Vivo X200 FE NBTC सर्टिफिकेशन
- Vivo X200 FE को मॉडल नंबर V2503 को पहले SIRIM (मलेशिया) और TUV जैसी एजेंसियों से भी सर्टिफिकेशन मिल चुका है।
- इसे NBTC (थाईलैंड) और EEC (यूरोप) द्वारा भी अप्रूव कर दिया गया है।
- हालांकि NBTC लिस्टिंग से फोन के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं हुआ, लेकिन इसमें 5G NR कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलने की बात सामने आई है।
- TUV सर्टिफिकेशन के अनुसार यह फोन 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कर सकता है।
Vivo X200 FE के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: Vivo X200 FE में 6.31 इंच की OLED LTPO डिस्प्ले हो सकता है, जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट मिल सकता है।
- चिपसेट: परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 9400e प्रोसेसर दिया जा सकता है।
- बैटरी और चार्जिंग: फोन में 6,500mAh की बड़ी बैटरी दिए जाने की संभावना है। जो 90W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकती है।
- स्टोरेज और रैम: भारत में इसे दो स्टोरेज वेरिएंट्स में पेश किया जा सकता है जिसमें 12GB RAM + 256GB स्टोरेज और 16GB RAM + 512GB स्टोरेज शामिल किया जा सकता है।
- कैमरा सेटअप: फोटोग्राफी के लिए इस फोन में रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। जिसमें 50MP मेन सेंसर, 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP 3x पेरिस्कोप कैमरा (Sony IMX882 सेंसर) दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी के लिए भी 50MP का सेल्फी कैमरा हो सकता है।
- सॉफ्टवेयर और अपडेट सपोर्ट: फोन Android 15 पर आधारित Funtouch OS 15 पर चल सकता है। कंपनी इसे तीन साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट देने की योजना बना रही है, जिससे यूजर्स को लंबे समय तक नए फीचर्स और सिक्योरिटी मिलती रहेगी।
Vivo X200 FE कीमत और लॉन्च डिटेल्स (संभावित)
भारत में Vivo X200 FE की कीमत लगभग 50,000 रुपये से 60,000 रुपये के बीच हो सकती है। यह फोन दरअसल Vivo S30 Pro Mini का रीब्रांडेड वर्जन बनकर आ सकता है। जिसे अगले हफ्ते चीन में लॉन्च किया जाएगा।









