Vivo X200T इंडिया लॉन्च से पहले फुल स्पेसिफिकेशंस लीक, मिल सकता है Dimensity 9400+ प्रोसेसर और 6200mAh बैटरी

Vivo X200T भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। इसे लेकर पहले भी कुछ जानकारियां सामने आई थी। यह स्मार्टफोन BIS सहित कुछ प्रमुख सर्टिफकेशन पर भी देखा गया है। कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि X200T को इसी महीने के अंत तक भारतीय बाजार में लॉन्च किया जा सकता है। इसी बीच टिप्स्टर अभिषेक यादव ने इसके फुल स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
लीक के अनुसार, Vivo X200T में 6.67-इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। इस पर 1.5K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट दिया जा सकता है। परफॉरमेंस के लिए Vivo X200T में फ्लैगशिप चिप MediaTek Dimensity 9400+ लगाया जा सकता है। यह प्रोसेसर हैवी टास्क और गेमिंग के लिए शानदार माना जा सकता है। फोन में 16GB तक रैम और 1TB तक इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन मिल सकता है। जिससे यह मल्टीटास्किंग और गेमिंग के लिए पावरफुल साबित हो सकता है।
Exclusive ✨
Vivo X200T Indian variant specifications.📲 6.67″ 1.5K 2800×1260 AMOLED display
⬛ MediaTek Dimensity 9400+ SoC
🍭 Android 16 (5 Android OS updates + 7 years of security patches)
📸 50MP Sony LYTIA LYT-702 main OIS+ 50MP Samsung JN1 + 50MP LYT-600 rear
(Zeiss…— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) January 8, 2026
सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 16 पर रन कर सकता है। खास बात यह है कि Vivo इस डिवाइस के लिए 5 बड़े Android OS अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी पैच दे सकता है। जो इसे लॉन्ग-टर्म यूज़ के लिए मजबूत विकल्प बना सकता है।
कैमरा की बात करें तो आगामी Vivo X200T में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसमें 50MP का Sony LYT-702 मेन सेंसर OIS और Zeiss सुपर फोटो सेंसिटिव सपोर्ट मिल सकता है। इसके साथ 50MP का Samsung JN1 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का LYT-600 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।
बैटरी सेक्शन में Vivo X200T तगड़ा अनुभव दे सकता है। क्योंकि इसमें 6200mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। इतनी बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग के साथ यह फोन लंबे बैकअप और जल्दी चार्जिंग की इच्छा रखने वालों के लिए बढ़िया ऑप्शन बन सकता है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो Vivo X200T में Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, USB Type-C पोर्ट, अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IP68/IP69 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस, 4.5K नैनोफ्लूड VC कूलिंग सिस्टम और eSIM सपोर्ट जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।
पूर्व रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo X200T को भारत में करीब 55,000 रुपये के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। यह फोन ब्लैक और पर्पल कलर ऑप्शंस में एंट्री ले सकता है। बताया जा रहा है कि यह डिवाइस चीन में अप्रैल 2025 में लॉन्च हुए Vivo X200s का रीब्रांडेड वर्जन बनकर आ सकता है। वहीं, देखना होगा कि ब्रांड की और से आगे क्या ऐलान किया जाता है।
आगामी vivo X200T का मुकाबला संभावित तौर पर आगामी Xiaomi 15T, iQOO Neo 11 और realme GT 8 से हो सकता है। वहीं, असल टक्कर का पता तो ब्रांड के ऐलान के बाद ही चल पाएगा।
यदि आप ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो प्रीमियम कैमरा, फास्ट चार्जिंग और तगड़ा परफॉरमेंस दे तो vivo X200T आपके लिए बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है। आप इसका इंतजार कर सकते हैं। 91मोबाइल्स पर आपको आगे भी इसके अपडेट मिलेंगे। हमारे साथ बने रहें।