Vivo X200T की भारत में बिक्री शुरू, ZEISS कैमरा वाले फोन पर मिल रहे दमदार ऑफर्स

Vivo ने आज भारतीय बाजार में अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X200T की सेल आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। यह स्मार्टफोन आप Flipkart और देशभर के प्रमुख रिटेल पार्टनर्स के जरिए खरीद पाएंगे। खास बात यह है कि आपको इंस्टेंट कैशबैक, एक्सचेंज बोनस, नो-कॉस्ट EMI और एक्सटेंडेड वारंटी जैसे आकर्षक लाभ भी मिल जाएंगे। आइए, कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशंस विस्तार से जानते हैं।
Vivo X200T को Stellar Black और Seaside Lilac कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है। इसका 12GB RAM + 256GB स्टोरेज 59,999 रुपये में उपलब्ध है। जबकि 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 69,999 रुपये रखी गई है। उपलब्ध ऑफर्स के साथ 12GB + 256GB वैरियंट को 54,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।
Vivo X200T फोन को ऑनलाइन लेने पर ग्राहकों को 5,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक या 5,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 18 महीने की नो-कॉस्ट EMI और एक साल की फ्री एक्सटेंडेड वारंटी का लाभ मिलेगा। ऑफलाइन यानी मेनलाइन स्टोर्स पर भी 5,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक 18 महीने की नो-कॉस्ट EMI के साथ या फिर 5,000 रुपये तक का अपग्रेड बोनस दिया जा रहा है। इसके अलावा, V-Shield स्क्रीन डैमेज प्रोटेक्शन प्लान पर 40 प्रतिशत तक की छूट और 599 रुपये में 70 प्रतिशत तक का Assured Buyback ऑफर भी उपलब्ध है। ये बैंक ऑफर्स SBI, Kotak Mahindra, Amex, DBS, HSBC और IDFC First Bank कार्ड्स व UPI पर मिलेंगे।
इसके अलावा फोन खरीदने वाले ग्राहकों को 18 महीने का फ्री Jio Gemini Pro सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा। जिससे यह स्मार्टफोन अपने सेगमेंट में ज्यादा आकर्षक विकल्प बन सकता है।
डिस्प्ले की बात करें तो Vivo X200T में 6.67-इंच की 1.5K OLED फ्लैट स्क्रीन दी गई है। जिसका रिजॉल्यूशन 2800 × 1260 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM डिमिंग और 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें 3D अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है, जो फास्ट और सटीक अनलॉकिंग अनुभव प्रदान कर सकता है।
Vivo X200T को उन यूजर्स के लिए लाया गया है जो प्रीमियम कैमरा एक्सपीरियंस, फ्लैगशिप-लेवल परफॉरमेंस और बड़ी बैटरी चाहते हैं। फोन में MediaTek Dimensity 9400+ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग में फोन ने 28,21,319 का AnTuTu स्कोर हासिल किया है। जो इसे अपने प्राइस सेगमेंट में पावरफुल विकल्प बनाता है। यह फोन 12GB LPDDR5X Ultra RAM तकनीक के साथ आता है, जिससे स्मूथ मल्टीटास्किंग और फास्ट परफॉरमेंस मिलती है।
फोटोग्राफी के लिए Vivo X200T में ZEISS के साथ को-इंजीनियर्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP Sony IMX921 ZEISS मेन कैमरा, 50MP Samsung JN1 अल्ट्रावाइड लेंस और 50MP Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल है। जो 3x ऑप्टिकल और 100x डिजिटल जूम को सपोर्ट कर सकता है। कैमरा सिस्टम Vivo के VCS 2.0 कलर सिस्टम के साथ आता है, जिससे बेहतर कलर एक्यूरेसी और इमेज क्वालिटी मिल जाएगी। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
पावर बैकअप के लिए Vivo X200T में 6,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। 91मोबाइल्स की PCMark बैटरी टेस्टिंग में इस फोन ने 16 घंटे 14 मिनट का स्कोर हासिल किया है। फोन को फास्ट चार्ज करने के लिए इसमें 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। साथ ही 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिल जाता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 के साथ काम करता है। इसके अलावा, फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। जो इसे धूल और पानी से सुरक्षित बनाती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, NFC और IR Blaster जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
यदि आप बेहतरीन कैमरा क्वालिटी, पावरफुल परफॉरमेंस और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं तो Vivo X200T खरीद सकते हैं। यह आपके लिए बढ़िया विकल्प बन सकता है। ऐसी ही और खबरों के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।