
vivo ने चीन में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन vivo X300 Pro लॉन्च कर दिया है। इसके साथ vivo X300 भी आया है। जिसकी जानकारी आप यहां क्लिक कर पढ़ सकते हैं। वहीं, प्रो मॉडल की बात करें तो इसमें प्रोफेशनल लेवल कैमरा, पावरफुल प्रोसेसिंग और प्रीमियम डिस्प्ले फीचर्स हैं। यह 200MP ZEISS APO पेरिस्कोप कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा से लैस है। इसके साथ डिवाइस Android 16 आधारित लेटेस्ट Origin OS 6 पर काम करता है। आइए, आगे सभी स्पेसिफिकेशंस और कीमत विस्तार से जानते हैं।
वीवो के लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन vivo X300 Pro में 6.78 इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस पर रिजॉल्यूशन 2800 x 1260 पिक्सल और एस्पेक्ट रेशियो 20:9 का है। यह स्क्रीन HDR10+ सपोर्ट, 1-120Hz रिफ्रेश रेट, 4500निट्स तक पीक ब्राइटनेस, 2160Hz PWM डिमिंग और DC-डिमिंग तकनीक के साथ आती है। डिस्प्ले को Armor Glass प्रोटेक्शन भी मिला हुआ है।
फोन में परफॉरमेंस के लिए ऑक्टा-कोर Dimensity 9500 3nm प्रोसेसर और Arm Mali-G1 Ultra MC12 GPU मौजूद है। यह 12GB और 16GB LPDDR5X RAM वेरिएंट्स में आता है। जबकि स्टोरेज के लिए 256GB, 512GB और 1TB तक UFS 4.1 तकनीक दी है। इसके सैटेलाइट कम्युनिकेशन एडिशन में LPDDR5X अल्ट्रा प्रो क्वाड-चैनल रैम मौजूद है।
vivo X300 Pro के कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYT828 प्राइमरी सेंसर (f/1.57, OIS), 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा (f/2.0) और 200MP Samsung HPB ZEISS APO पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (f/2.67, OIS, 3.7x ऑप्टिकल जूम, ZEISS T* कोटिंग) शामिल हैं। यह V3+ और VS1 डुअल इमेजिंग चिप्स के साथ प्रोफेशनल फोटोग्राफी दे सकता है। वहीं, फ्रंट में 50MP का कैमरा है।
पावर बैकअप के लिए फोन में 6510mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। इस बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए 90W अल्ट्रा-फास्ट फ्लैश चार्जिंग, 40W वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है।
कनेक्टिविटी के मामले में vivo X300 Pro में 5G SA/NSA, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, GPS, Beidou, GLONASS, Galileo, QZSS, NavIC, USB Type-C 3.2 Gen1 और NFC सपोर्ट दिया गया है। ऑडियो के लिए स्टेरियो स्पीकर्स और Hi-Fi ऑडियो शामिल हैं। फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ धूल और पानी से सुरक्षित रह सकता है। इसके साथ ही इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट और इन्फ्रारेड सेंसर भी दिए गए हैं।
vivo X300 Pro के 12GB +256GB वाले बेस मॉडल की कीमत 5,299 युआन (करीब 66,000 रुपये), 16GB + 512GB मॉडल की कीमत 5,999 युआन (लगभग 74,700 रुपये), 16GB + 1TB मॉडल की 6,699 युआन (लगभग 83,400 रुपये) और 16GB + 1TB सैटेलाइट एडिशन + फोटोग्राफी किट के साथ 8,299 युआन (लगभग 1,03,400 रुपये) रखी गई है। यह फोन फिलहाल चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और सेल 17 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी।
vivo X300 Pro का मुकाबला बाजार में Xiaomi 17 सीरीज, आगामी OPPO Find X9 Pro और Samsung Galaxy S26 मॉडल्स से हो सकता है। यह फोन उन ग्राहकों के लिए हो सकता है जो प्रोफेशनल लेवल फोटोग्राफी, बढ़िया डिस्प्ले और फ्लैगशिप परफॉरमेंस पसंद करते हैं।
यदि आप चीन में हैं और फ्लैगशिप लेवल कैमरा, परफॉरमेंस और डिस्प्ले वाला फोन लेना चाहते हैं तो vivo X300 Pro आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आप इसे ले सकते हैं। यह फोन आने वाले हफ्तों में भारत में भी उपलब्ध होगा। इसलिए इंडियन यूजर्स को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। 91मोबाइल्स के साथ हर टेक अपडेट के लिए जुड़े रहें।















