vivo X500, X500 Pro और X500 Pro Max इंडिया लॉन्च टाइम लीक! जानें कब भारत में लॉन्च होंगे नए वीवो फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2026/09/vivo-x500-launched-china-price-specifications.jpg

वीवो की होम मार्केट चीन में दस्तक देने के बाद ‘एक्स500 सीरीज’ ने ग्लोबल मंच पर भी एंट्री ले ली है। यूरोपियन बाजार में पेश होने के बाद अब इसे बेहद जल्द भारत में लाया जाने वाला है। कंपनी की ओर से हालांकि अभी लॉन्च से जुड़ी कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है लेकिन नई मीडिया रिपोर्ट में फोन लॉन्च टाइम लाइन सामने आ गई है। वहीं साथ ही लीक में दावा किया गया है कि सीरीज के तीनों फोन vivo X500, vivo X500 Pro और vivo X500 Pro Max इंडिया में लॉन्च होंगे।

vivo X500 series इंडिया लॉन्च टाइमलाइन

वीवो एक्स500 सीरीज इंडिया लॉन्च से जुड़ी खबर टेक वेबसाइट स्मार्टप्रिक्स के जरिये सामने आई है। वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि वीवो कंपनी अगले महीने नवंबर में भारत में एक बड़े ईवेंट का आयोजन करेगी जिसके मंच से फ्लैगशिप vivo X500 series को इंडियन मार्केट में उतारा जाएगा। रिपोर्ट में हालांकि कोई तय तारीख सामने नहीं आई है लेकिन बताया गया है कि नवंबर एंड में ही ये नए वीवो 5जी फोन लॉन्च होंगे। इस सीरीज में वीवो एक्स500, एक्स500 प्रो और एक्स500 प्रो मैक्स को लॉन्च किए जाने की जानकारी सामने आई है।

vivo X500 series स्पेसिफिकेशन्स

वीवो एक्स500 प्रो मैक्स सीरीज का सबसे बड़ा स्मार्टफोन मॉडल है जो MediaTek के सबसे ताकत मोबाइल चिपसेट Dimensity 9600 Pro पर काम करता है। यह मीडियाटेक का 2नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है जो 4.55GHz तक की टॉप क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। इस फोन में BOE Q11 luminescent मटेरियल पर बनी 6.85-इंच की 2K LTPO OLED डिस्प्ले दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 200MP Samsung HP0 टेलीफोटो सेंसर, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 50MP Sony LYT-910 प्राइमरी सेंसर शामिल किया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस वीवो 5जी फोन में 8000mAh बैटरी दी गई है जिसके साथ 90W वायर्ड और 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मौजूद है।

सीरीज के बेस मॉडल वीवो एक्स500 5जी फोन की बात करें तो इसमें 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना MediaTek Dimensity 9600 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगाया गया है जो इंडिया मॉडल में ​भी मिल सकता। फोटोग्राफी के लिए इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50MP Sony LYTIA 828 प्राइमरी सेंसर, 64MP LYTIA 610 टेलीफोटो कैमरा और 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो 5जी फोन 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

vivo X500 5G फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.59 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले लगाई गई है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह वीवो 5जी फोन तगड़ी 7500mAh बैटरी सपोर्ट करता है। मोबाइल को तेजी से चार्ज करने के लिए इसमें 90W फास्ट चार्जिंग तकनीक का सपोर्ट दिया गया है। वहीं साथ ही यूजर्स को इसमें 40W वायरलेस फास्ट चार्जिंग भी मिलेगी। उम्मीद है कि वीवो एक्स500 सीरीज के तीनों मॉडल को इंडिया में ग्लोबल वर्जन वाली स्पेक्स के ​साथ ही लॉन्च किया जाएगा।