Vivo X500 के स्पेसिफिकेशंस लीक, मिल सकती है 7500mAh बैटरी और Dimensity 9500 चिप

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/12/Vivo-X300-launched-price-specs.jpg

Vivo की आने वाली Vivo X500 सीरीज पिछले कुछ हफ्तों से लगातार लीक्स में बनी हुई है। वहीं, अब टिप्स्टर Digital Chat Station ने बेस मॉडल Vivo X500 के डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा और बैटरी से जुड़ी नई जानकारी शेयर की है। लेटेस्ट लीक के अनुसार कंपनी इस बार इस मॉडल में भी बड़ी बैटरी और प्रीमियम कैमरा सेटअप प्रदान कर सकती है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

Vivo X500 स्पेसिफिकेशंस (लीक)

लीक रिपोर्ट के अनुसार Vivo X500 के इंजीनियरिंग सैंपल में 6.59-इंच का फ्लैट डिस्प्ले दिया गया है। यानी ग्राहकों को स्टैंडर्ड मॉडल में बड़ा डिस्प्ले मिल सकता है।

खास बात फोन के प्रोसेसर को लेकर सामने आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आगामी Vivo X500 में 3nm प्रोसेस पर आधारित MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया जा सकता है। पहले उम्मीद की जा रही थी कि फोन में आने वाला Dimensity 9600 प्रोसेसर मिल सकता है, लेकिन अब माना जा रहा है कि कंपनी स्टैंडर्ड मॉडल को थोड़ा किफायती बनाए रखने के लिए कम प्रीमियम चिप लगा सकती है। वहीं, सीरीज के Pro और Pro Max मॉडल ज्यादा हाई-एंड फीचर्स के साथ बाजार में लाए जा सकते हैं।

कैमरा की बात करें तो Vivo X500 में 50MP का प्राइमरी सेंसर मिल सकता है। जिसका सेंसर साइज लगभग 1/1.28-इंच बताया गया है। इसके साथ periscope telephoto लेंस भी देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट के अनुसार यह वही 64MP periscope कैमरा हो सकता है, जिसकी टेस्टिंग Vivo X500 Pro के लिए भी की जा रही है। हालांकि फिलहाल असल जानकारी मिलने का वेट करना होगा।

बैटरी के मामले में भी Vivo X500 दमदार साबित हो सकता है। लीक के अनुसार फोन में करीब 7500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। खास बात यह है कि इतनी बड़ी बैटरी 6.6-इंच से छोटे डिस्प्ले वाले फोन में देखने को मिल सकती है। इससे पहले सामने आई रिपोर्ट्स में भी दावा किया गया था कि Vivo X500 सीरीज के सभी मॉडल्स में 7000mAh से ज्यादा साइज वाली बैटरी दी जा सकती है।

तीन मॉडल्स आने की उम्मीद

रिपोर्ट्स के मुताबिक Vivo इस सीरीज को तीन अलग रेंज में पेश कर सकता है। Vivo X500 Pro Max को सबसे प्रीमियम मॉडल माना जा रहा है, जिसमें 2nm आधारित Dimensity 9600 Pro प्रोसेसर, 200MP periscope कैमरा और 8000mAh बैटरी मिल सकती है। इसके साथ 6.85-इंच 2K LTPO डिस्प्ले दिए जाने की भी संभावना है।

इस लाइनअप के Vivo X500 Pro को कॉम्पैक्ट डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है। इसमें 6.37-इंच डिस्प्ले, Dimensity 9600 चिप और 50MP LOFIC primary कैमरा मिलने की उम्मीद है। साथ ही इसमें भी 7000mAh से बड़ी बैटरी दी जा सकती है।

Vivo X500 सीरीज में कंपनी बैटरी, कैमरा और परफॉरमेंस में दमदार अपग्रेड दे सकती है। हालांकि अभी इस लाइनअप के आने में कई महीने बाकि है इसलिए आप आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स पर विजिट करते रहें।