vivo X500e की डिटेल्स लीक, मिल सकती है 7500mAh बैटरी, Dimensity 9500 चिप और Periscope कैमरा

vivo अपनी अगली X500 सीरीज पर काम कर रही है। इसे लेकर लगातार लीक सामने आ रहे हैं। इसी बीच लाइनअप के नए स्मार्टफोन vivo X500e की अहम जानकारियां सामने आई हैं। टिप्स्टर Digital Chat Station ने Weibo पर इस फोन से जुड़ी अहम जानकारी शेयर की हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह स्मार्टफोन इस साल के आखिर तक पेश हो सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
vivo X500e स्पेसिफिकेशंस लीक
लीक जानकारी के अनुसार vivo X500e में MediaTek का नया Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया जा सकता है। माना जा रहा है कि यह चिप शानदार परफॉरमेंस और बेहतर बैटरी क्षमता प्रदान कर सकता है। फोन में 6.59 इंच की स्क्रीन मिलने की उम्मीद है। हालांकि अभी इसके रिफ्रेश रेट और पैनल से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है।
vivo X500e कैमरा डिटेल्स
कैमरा की बात करें तो आगामी vivo X500e में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इसमें 1/1.28 इंच का बड़ा सेंसर इस्तेमाल हो सकता है। जिससे कम रोशनी में भी बेहतर तस्वीरें ली जा सकेंगी। इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिल सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह वही 64MP कैमरा हो सकता है जिसे vivo X500 Pro में इस्तेमाल किया जा सकता है। ऐसे में दूर की तस्वीरें और जूम फोटोग्राफी काफी बेहतर हो सकती है।
vivo X500e बैटरी डिटेल्स
लीक जानकारी में यह भी दावा किया गया है कि vivo X500e में 7500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह कंपनी के सबसे बड़ी बैटरी वाले प्रीमियम स्मार्टफोंस में शामिल हो सकता है। हालांकि चार्जिंग स्पीड को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
बताते चलें कि रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यही स्मार्टफोन कुछ बाजारों में vivo S60 Pro नाम से पेश किया जा सकता है। दोनों फोन के फीचर्स लगभग एक जैसे हो सकते हैं।
फिलहाल vivo की ओर से vivo X500e स्मार्टफोन को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक vivo X500 श्रृंखला को सितंबर या अक्टूबर में लॉन्च किया जा सकता है। हमें आने वाले समय में इस लाइनअप से जुड़ी और भी जानकारियां मिल सकती है। आप आगे के अपडेट के लिए 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।