
Vivo ने कुछ ही दिनों पहले अपनी होम मार्केट चीन के जरिये ‘एक्स70’ सीरीज़ को टेक मंच पर पेश किया है। कंपनी की ओर से इस सीरीज़ के तहत पावरफुल स्मार्टफोन Vivo X70, Vivo X70 Pro और Vivo X70 Pro Plus लॉन्च किए गए हैं जो अटरेक्टिव लुक, शानदार कैमरा और ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स से लैस हैं। चीन लॉन्च के बाद अब Vivo X70 Series इंडिया आने के लिए भी तैयार हो गई है। वीवो ने बता दिया है कि कंपनी आने वाली 30 सितंबर को अपनी एक्स70 सीरीज़ भारतीय बाजार में लॉन्च कर देगी।
Vivo X70 Series India Launch
वीवो इंडिया ने कंफर्म कर दिया है कि आने वाली 30 सितंबर को वीवो एक्स70 सीरीज़ भारतीय बाजार में ऑफिशियल कर दी जाएगी। वीवो ने एक ओर जहां अपने ट्वीटर हैंडल के जरिये फोन लॉन्च की जानकारी दी है वहीं साथ ही वीवो की आधिकारिक इंडियन वेबसाइट पर कंपनी ने वीवो एक्स70 सीरीज़ के इंडिया लॉन्च का काउंटडाउन भी लाईव कर दिया है। इस काउंट डाउन के हिसाब से Vivo X70 Series 30 सितंबर की दोपहर 12 बजे इंडियन मार्केट में लॉन्च की जाएगी।
Hey, we are glad to see your interest. We are pleased to inform you that X70 series will going to launch on 30th Sep’21. Please sty tuned!
— Vivo India (@Vivo_India) September 16, 2021
ये पावरफुल फोन होंगे लॉन्च
जैसा कि हमने अभी उपर ही बताया कि वीवो एक्स70 सीरीज़ के तहत चीन में तीन स्मार्टफोन लॉन्च हुए थे जिनमें वीवो एक्स70, वीवो एक्स70 प्रो और वीवो एक्स70 प्रो प्लस शामिल थे। लेकिन हाल ही में सामने आई एक मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि वीवो कंपनी भारत में तीन नहीं बल्कि दो ही मोबाइल फोन लॉन्च करेगी जिनमें Vivo X70 Pro तथा X70 Pro Plus मौजूद रहेंगे। रिपोर्ट के अनुसार Vivo X70 फिलहाल भारत में लॉन्च नहीं किया जाएगा। बहरहाल इस सूचना को वीवो की अनाउंसमेंट होने तक महज एक लीक ही माना जा रहा है। यह भी पढ़ें : 50MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ सस्ता Realme C25Y हुआ इंडिया में लॉन्च, कीमत सिर्फ 10,999 रुपये
Vivo X70 Pro Plus
यहां सीरीज़ के सबसे बड़े मॉडल एक्स70 प्रो प्लस की बात करें तो यह स्मार्टफोन गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड 6.78 इंच की क्वॉडएचडी+ पंच-होल एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। लेटेस्ट एंडरॉयड के साथ यह फोन क्वॉलकॉम के पावरफुल स्नैपड्रैगन 888प्लस चिपसेट पर रन करता है जिसके साथ में 12 जीबी रैम की पावर दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए Vivo X70 Pro Plus में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस, 12 मेगापिक्सल का ही डेप्थ सेंसर और 8 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस मौजूद है। सेल्फी के लिए यह फोन 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए इस वीवो फोन में 44वॉट सपोर्ट वाली 4,450एमएएच की बैटरी दी गई है।






















