
अभी कुछ दिन पहले ही चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने भारतीय बाजार में वीवो वी5 स्मार्टफोन को पेश किया था। वहीं आज कंपनी ने दो नए फोन का प्रदर्शन किया है। कंपनी ने चीन में वीवो एक्स9 और एक्स 9 प्लस को उतारा है। वीवो के ये फोन के भी शानदार सेल्फी कैमरा फीचर्स से लैस हैं। दोनों डिवाइस मैटल के बने हैं और इनमें डुअल सेल्फी कैमरा है। फोन में एक कैमरा 20-मेगापिक्सल का है जबकि दूसरा 8-मेगापिक्स्ल का है।
बेहतर सेल्फी के लिए इसमें एफ/2.0 अपर्चर के साथ सोनी आईएमएक्स376 सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही आपको 16-मेगापिक्सल का रियर कैमरा देखने को मिलेगा। फोन का रियर कैमरा फ्लैश, पीडीएएफ और 1/2.8? सेंसर से लैस है।
8-मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ रिलायंस का सस्ता 4जी फोन लाइफ विंड 7आई
अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो वीवो एक्स9 में 5.5-इंच की फुल एचडी सुपर एमोलेड स्क्रीन दी गई है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर आधारित है और इसमें 2गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही एड्रीनो 506जीपीयू है। वीवो एक्स9 64जीबी और 128जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ उपलब्ध है और दोनों मॉडल में आपको 4जीबी रैम मैमोरी मिलेगी।
वीवो एक्स9 फनटच ओएस 3.0 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो आधारित है। इसमें आपको दोहरा सिम सपोर्ट मिलेगा और आप 4जी वोएलटीई का लाभ उठा सकते हैं। इसके साथ ही डाटा व कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई, ब्लूटूथ और जीपीएस मिलेगा। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,050 एमएएच की बैटरी है। यह फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने में सक्षम है।

वहीं वीवो एक्स9 प्ल्स की बात करें तो इस फोन में 5.88—इंच की फुल एचडी सुपर एमोलेड स्क्रीन दी गई है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 चिपसेट पर रन करता है और फोन में 1.95गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ एड्रीनो 510 जीपीयू मिलेगा। यह फोन 6जीबी रैम मैमोरी के साथ उपलब्ध है और फोन की इंटरनल मैमोरी 64जीबी/128जीबी है।
6जीबी रैम और 16-एमपी सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ वनप्लस 3टी, जानें फीचर, स्पेसिफिकेशन और कीमत
वीवो एक्स9 प्लस भी फनटच ओएस 3.0 पर रन करता है और जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 पर आधारित है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में आपको 4जी वोएलटीई सपोर्ट के साथ ब्लूटूथ, वाईफाई और जीपीएस जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे। वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000 एमएएच की बड़ी बैटरी है और यह फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने में सक्षम है।
वीवो एक्स9 64जीबी को चीन में 2798 यूआन में लॉन्च किया गया है जबकि 128जीबी मॉडल 2,998 यूआन है। भरतीय बाजार में ये लगभग 28,000 रुपये और 30,000 रुपये के बराबर है। वहीं वीवो एक्स9 प्लस के कीमत की जानकारी फिलहाल नहीं है और इसे 26 दिसंबर को पेश किया जाएगा।


















