
वीवो का Vivo Y04e स्मार्टफोन कम कीमत में आने वाले कुछ हफ्तों में एंट्री ले सकता है। दरअसल इसे पिछले महीने गूगल प्ले सपोर्ट डिवाइस लिस्टिंग में देखा गया था। वहीं, अब इसे गूगल प्ले कंसोल डेटाबेस पर स्पॉट किया गया है। जिसमें इसके डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। आइए, आगे जानते हैं कि लेटेस्ट लिस्टिंग फोन के बारे में क्या जानकारियां दे रही है।
Vivo Y04e गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग
- Vivo Y04e मॉडल नंबर V2532 के साथ गूगल प्ले कंसोल डेटाबेस पर स्पॉट किया गया है।
- लेटेस्ट लिस्टिंग के अनुसार Vivo Y04e Unisoc चिपसेट के साथ लिस्टेड है, जिसमें दो ARM Cortex-A75 कोर 1.8GHz की स्पीड पर और छह ARM Cortex-A55 कोर भी 1.8GHz पर काम करते हैं।
- चिप में ग्राफिक्स के लिए ARM Mali G57 (650 MHz) GPU भी शामिल है। इन जानकारियों से संकेत मिलता है कि Vivo Y04e में Unisoc T612 चिपसेट दिया जा सकता है।
- डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 720 x 1600 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाला LCD पैनल मिलता है।
- स्पीड के लिए फोन में 4GB रैम मिलने की बात सामने आई है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह Android 15 पर काम कर सकता है।
- डिजाइन की बात करें तो Vivo Y04e पूर्व मॉडल Y04 जैसा लगता है। जिसमें बैक पर डुअल रियर कैमरा और सामने की तरफ वॉटरड्राप नॉच है।
- इन जानकारियों के अलावा फिलहाल Vivo Y04e के बारे में और कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
हैरानी की बात यह है कि Y04e, Y04s, Y04 और Y19e सभी में एक जैसा V2430 डिवाइस कोड है जिससे संकेत मिलता है कि ये डिवाइसेज लगभग एक जैसे हो सकते हैं और इनमें सिर्फ मामूली बदलाव किए जा सकते हैं।
Vivo Y04e स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
Vivo Y04e के बारे में माना जा रहा है कि इसका डिजाइन और स्पेसिफिकेशन काफी हद तक Vivo Y04 के समान होंगे। जिसे इस साल फरवरी में लॉन्च किया गया था। इसलिए उम्मीद की जा रही है कि Y04e में 6.74 इंच की HD+ 90Hz LCD स्क्रीन, 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा, 5,500mAh की बैटरी के साथ 15W चार्जिंग सपोर्ट और IP64 रेटिंग व MIL-STD-810H सर्टिफाइड मजबूत बिल्ड क्वालिटी दी जा सकती है।










