10,499 रुपये में लॉन्च हुआ 5500mAh बैटरी वाला नया Vivo Y19 5G फोन, देखें स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस

Vivo ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Vivo Y19 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन 5,500mAh की दमदार बैटरी, IP64 डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस, और AI-पावर्ड कैमरा फीचर्स के साथ आता है। इसकी Rainbow Crystal Texture फिनिश और मेटैलिक मैट डिज़ाइन इसे प्रीमियम लुक देते हैं। कंपनी का दावा है कि यह फोन रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बेहद टिकाऊ और भरोसेमंद है।
Vivo Y19 5G प्राइस
- 4GB RAM + 64GB Storage – ₹10,499
- 4GB RAM + 128GB Storage – ₹11,499
- 6GB RAM + 128GB Storage – ₹12,999
वीवो वाई19 5जी फोन 4जीबी रैम और 6जीबी पर लॉन्च हुआ है जिसकी कीमत 10,499 रुपये से शुरू होकर 12,999 रुपये तक जाती है। यह फोन Flipkart, vivo इंडिया ई-स्टोर और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं 6GB + 128GB वेरिएंट पर जीरो डाउन पेमेंट और 3 महीने की नो-कॉस्ट EMI का ऑफर भी मिलेगा। फोन Titanium Silver और Majestic Green कलर ऑप्शन में आता है।
Vivo Y19 5G स्पेसिफिकेशन्स
- 6.74″ HD+ 90Hz Display
- MediaTek Dimensity 6300
- 6GB RAM + 128GB Storage
- 13MP Rear Camera
- 5MP Selfie Camera
- 5/500mAh Battery
डिस्प्ले
वीवो वाई19 5जी फोन में 6.74-इंच का एचडी+ एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट है। स्क्रीन TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन के साथ आती है, जिससे ब्लू लाइट इमिशन कम होता है और लंबे समय तक देखने में आंखों पर कम असर पड़ता है।
परफॉर्मेंस
Vivo Y19 5G में 6nm फिनफेट आर्किटेक्चर पर आधारित मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी मैक्सिमम क्लॉक स्पीड 2.4GHz है। यह फोन Android 14 आधारित Funtouch OS पर चलता है।
कैमरा
Vivo Y19 5G में 13 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा दिया गया है, जो AI आधारित नाइट मोड, पोर्ट्रेट मोड और प्रो मोड सपोर्ट करता है। इसके अलावा AI Erase, AI Photo Enhance और AI Documents जैसे स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं। फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है, जिसमें भी पोर्ट्रेट और नाइट मोड मौजूद है।
बैटरी
फोन में 5500एमएएच BlueVolt बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बनाई गई है। इसमें Smart Charging Engine 2.0 तकनीक दी गई है, जो बैटरी के स्वास्थ्य को बनाए रखते हुए तेज़ चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी लंबे समय तक गेमिंग, वीडियो स्ट्रीमिंग और सोशल मीडिया ब्राउज़िंग में साथ निभाती है और बार-बार चार्ज करने की ज़रूरत नहीं पड़ती।
फीचर्स
फोन IP64 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है, जिससे हल्की बारिश या छींटों में भी डिवाइस सुरक्षित रहता है। साथ ही इसमें Comprehensive Cushioning Structure है, जिसे Swiss SGS Five-Star Drop Resistance Certification मिला है। फोन का डिजाइन 8.19mm मोटा और 199 ग्राम वज़न का है, जो रोजाना इस्तेमाल में आरामदायक फील देता है।