6GB रैम और MediaTek प्रोसेसर के साथ आ सकता है Vivo Y19s GT 5G, गीकबेंच पर स्पॉट

वीवो आने वाले कुछ हफ्तों में अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y19s GT 5G लॉन्च कर सकता है। यह इससे पहले गूगल प्ले कंसोल वेबसाइट पर मौजूदगी दर्ज करवा चुका है। जिससे इसके जल्द लॉन्च होने की जानकारी मिली थी। वहीं, अब बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर भी इसे स्पॉट किया गया है। जिसमें प्रमुख स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं। बताया जा रहा है कि यह आगामी डिवाइस ब्रांड के Vivo T4 Lite , Y29s और Y29t 5G का रिब्रांड वर्जन हो सकता है। आइए, आगे लेटेस्ट लिस्टिंग को विस्तार से जानते हैं।
Vivo Y19s GT 5G गीकबेंच लिस्टिंग
- Vivo Y19s GT 5G मॉडल नंबर V2526 के साथ गीकबेंच पर स्पॉट हुआ है।
- गीकबेंच लिस्टिंग से पता चलता है कि यह स्मार्टफोन MediaTek MT6835 चिपसेट से लैस हो सकता है।
- इस चिपसेट में छह कोर 2GHz पर और दो हाई-परफॉर्मेंस कोर 2.4GHz पर क्लॉक किए गए हैं। जबकि ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है।
- लिस्टिंग से यह भी संकेत मिलता है कि डिवाइस में करीब 6GB RAM दी जा सकती है।
- ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 15 पर काम कर सकता है।
- Geekbench 6 टेस्ट में Vivo Y19s GT 5G ने सिंगल-कोर टेस्ट में 725 और मल्टी-कोर टेस्ट में 1210 अंक हासिल किए हैं।
- ऐसा माना जा रहा है कि इस डिवाइस के स्पेसिफिकेशंस Vivo Y19, T4 Lite, Y29s, या Y29t जैसे स्मार्टफोंस से मिलते-जुलते हो सकते हैं।
Vivo Y19s GT 5G स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- आगामी Vivo Y19s GT 5G में 6.74-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी हो सकता है।
- डिवाइस में 5,500mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 15W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है।
- कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल का डुअल-कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है।
आखिर में आपको बताते चलें कि जिस प्रकार से Vivo Y19s GT 5G स्मार्टफोन कुछ सर्टिफिकेशन पर सामने आ रहा है इसके लॉन्च होने की उम्मीद जल्द संभव लगती है। वहीं, कीमत की बात करें तो फिलहाल कुछ भी साफ नहीं है, लेकिन माना जा सकता है कि इन फीचर्स के साथ इसे कम कीमत में एंट्री मिल सकती है।