Vivo Y200 Pro 5G 64MP कैमरा, 16जीबी तक रैम, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या है दाम

Join Us icon
Highlights

  • Vivo Y200 Pro 5G भारत में लॉन्च हुआ है।
  • इसमें एक्सटेंटेड सपोर्ट के साथ 16जीबी रैम है।
  • यह 5,000mAh बैटरी से लैस रखा गया है।

वीवो ने बीते दिन चीन में अपनी वाई200 सीरीज के तीन स्मार्टफोन को पेश किया है। वहीं, आज भारत में श्रृंखला का Vivo Y200 Pro 5G मॉडल लॉन्च हुआ है। डिवाइस में इंडियन यूजर्स को पतला 3D कर्व डिस्प्ले, 64MP OIS तकनीक वाला एंटी शेक कैमरा, एक्सटेंटेड सपोर्ट के साथ 16जीबी रैम और पानी और धूल से बचाव वाली IP54 रेटिंग जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। आइए, मोबाइल के स्पेसिफिकेशंस और प्राइस को विस्तार से जानते हैं।

Vivo Y200 Pro 5G की कीमत और उपलब्धता

  • Vivo Y200 Pro 5G मोबाइल को ब्रांड ने सिंगल स्टोरेज ऑप्शन में बाजार में उतारा है।
  • डिवाइस के एकमात्र 8GB रैम +128GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 24,999 रुपये रखी गई है।
  • लॉन्च ऑफर के तहत एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और एसबीआई कार्ड पर 1,500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह आज से केवल 31 मई तक लागू है।
  • कलर ऑप्शन की बात करें तो स्मार्टफोन सिल्क ग्रीन और सिल्क ब्लैक जैसे दो कलर में पेश हुआ है।
  • Vivo Y200 Pro 5G स्मार्टफोन की सेल आज से शुरू हो गई है। यह ब्रांड के ई-स्टोर पर लिस्टेड है।

Vivo Y200 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस

  • 6.78 इंच एमोलेड कर्व्ड डिस्प्ले
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट
  • 8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज
  • 8जीबी एक्सटेंटेड रैम
  • 64 मेगापिक्सल रियर कैमरा
  • 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  • 5,000एमएएच बैटरी
  • 44वॉट फास्ट फ्लैश तकनीक
  • IP54 रेटिंग 

डिस्प्ले: Vivo Y200 Pro 5G फोन में 6.78 इंच का एमोलेड पंच-होल डिस्प्ले दिया गया है। इस पर 3D Curved स्क्रीन,120Hz रिफ्रेश रेट, 1300 निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट और 2400 × 1080 का पिक्सल रिजॉल्यूशन मिल जाता है।

प्रोसेसर: मोबाइल में दमदार परफॉरमेंस के लिए क्वॉलकॉम का Snapdragon 695 5G चिपसेट लगाया गया है। जो इस प्राइस रेंज में बढ़िया अनुभव देता है।

स्टोरेज: Vivo Y200 Pro मोबाइल 8GB RAM के साथ लॉन्च किया गया है, जिसमें 8GB एक्सटेंटेड RAM भी शामिल है। यह तकनीक फिजिकल RAM में वर्चुअल RAM को जोड़कर इसे 16GB RAM की ताकत देती है। वहीं, इस मोबाइल को 128GB स्टोरेज के साथ बाजार में उतारा गया है।

कैमरा: फोटोग्राफी के लिए Vivo Y200 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा सपोर्ट है। इसके बैक पैनल पर 64MP OIS कैमरा और 2MP बोकेह लेंस लगा है। वहीं, फोन के फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

बैटरी: पावर बैकअप के लिए Vivo Y200 Pro 5G फोन को 5,000mAh बैटरी से लैस रखा गया है। जबकि फटाफट चार्जिंग के लिए फोन में 44W फास्ट फ्लैश तकनीक दी गई है।

अन्य: Vivo Y200 Pro 5G में यूजर्स को पानी और धूल से बचाव वाली IP54 रेटिंग, डुअल सिम 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ, कनेक्टिविटी के लिए 7 5G बैंड का सपोर्ट, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और जीपीएस जैसे कई फीचर्स मिल जाते हैं।


vivo Y200 Pro Price
Rs. 26,900
Go To Store
See All Prices

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here