Vivo ने किया ग्राहकों को खुश, सस्ते हुए कंपनी के ये 2 दमदार स्मार्टफोन्स, देखें न्यू प्राइस

Join Us icon

अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपको यह जानकार खुशी होगी कि हैंडसेट निर्माता कंपनी Vivo ने एक नहीं बल्कि दो स्मार्टफोन्स (Vivo Mobile) की कीमत में कटौती की है। दरअसल, कंपनी ने Vivo Y21 और Vivo Y21e की कीमतों में कटौती (Vivo Mobile Price Cut) का ऐलान किया है। साथ ही आपको याद दिला दें कि दोनों ही मॉडल्स पिछले साल अगस्त में भारतीय बाजार पेश किया गए थे। वहीं, इन फोन के प्राइस कट की जानकारी 91मोबाइल्स को ऑफलाइन सोर्स द्वारा मिली है। आइए आगे जानते हैं इन दोनों ही फोन का न्यू प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स।

Vivo Y21 Price Cut

इस हैंडसेट की कीमत में कंपनी की ओर से 500 रुपये कटौती की गई है। कटौती से पहले यह फोन 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 13,990 रुपये में सेल किया जा रहा था। लेकिन, अब प्राइस कट के बाद इस मॉडल को 13,490 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसे भी पढ़ें: 12GB RAM और 50MP Camera की पावर के साथ आया Vivo Y55 4G फोन, मिली 44W Fast Charging

vivo-phone-price-cut

Vivo Y21e Price Cut

इसके अलावा अगर बात करें Vivo Y21e की तो इसके 3 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को पहले 12,990 रुपये में सेल किया जा रहा था। लेकिन, अब 500 रुपये की कटौती के बाद फोन सिर्फ 12,490 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Vivo Y21 की स्पेसिफिकेशन्स

इस फोन में 6.51 इंच की एचडी प्लस डिसप्ले दिया गया है। वहीं, डिवाइस मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा फोन में 18 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 5000 एमएएच की बैटरी है। फोटोग्राफी के लिए रियर में 13 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर के साथ 2 मेगापिक्सल डेप्थ कैमरा सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया गया है। इसे भी पढ़ें: Vivo X80 Pro सीरीज धांसू स्पेसिफिकेशन्स और धाकड़ कैमरा फीचर्स के साथ हुई लॉन्च, क्वालकॉम और मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ हुए ग्रैंड एंट्री

Vivo Y21e launched in india at rs 12990 price with 3gb ram 5000mah battery know specs sale offer

Vivo Y21e की स्पेसिफिकेशन्स

वीवो वाई21ई में 6.51 इंच की एचडी+ डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा Vivo Y21e को एंडरॉयड 11 ओएस पर कार्य करता है जो कि फनटच ओएस 12 के साथ आता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट दिया गया है। वहीं, पावर बैकअप के लिए वीवो वाई21ई में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है।

लेटेस्ट वीडियो

फोटोग्राफी के लिए यह वीवो फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश से लैस एफ/2.2 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर दिया गया है जिसके साथ एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह मोबाइल फोन एफ/1.8 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here