[Exclusive] 18,499 रुपये मे लॉन्च होगा Vivo Y35, 8GB रैम, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी से होग लैस

Join Us icon

हाल ही में खबर आई थी कि Vivo जल्द ही भारतीय बाजार में Y35 को लॉन्च कर सकता है। वैसे तो कंपनी इस फोन को पहले ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर चुकी है जहां से इसके सभी स्पेसिफिकेशन उपलब्ध हैं लेकिन फोन के प्राइस को लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं आई है। वहीं आज 91मोेबाइल्स को इस बारे में एक्सक्लूसिव खबर मिली है। हमें जो जानकारी मिली है उसके अनुसार कंपनी इस फोन को सिर्फ एक ही मैमोरी वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश करने वाली है और फोन की कीमत 18,499 रुपये होगी। हमें यह जानकारी Vivo के ही एक अधिकारी के माध्यम से मिली है जो कंपनी के साथ कई सालों से जुड़े हैं। इससे पहले भी उन्होंने कई खबरें दी हैं जो सटीक साबित हुई है।

Vivo Y35 के प्राइस और कलर

vivo-y35-india-price-exclusive
Vivo Y35 को कंपनी इट्स माय स्टाइल स्लोगन के साथ लॉन्च करने वाली है और यह फोन कंपनी द्वारा लॉन्च Y33s और Y33T को रिप्लेस करेगा। कंपनी इसे एगट ब्लैक और डॉन गोल्ड मॉडल में पेश करने वाली है। हमें जो जानकारी मिली है उसके अनुसार फोन का MRP यानी बॉक्स प्राइस 22,999 रुपये होगा। वहीं फोन का सेल प्राइस MOP 18,499 रुपये रखा गया है। यह फोन इस सप्ताह के अंत या फिर अगले सप्ताह के शुरू में ही लॉन्च हो सकता है। इसे भी पढ़ें : 200MP कैमरा वाला Motorola Edge 30 Ultra भारत में इस दिन होगा लॉन्च, जानें खास बातें

Vivo Y35 के की सेलिंग प्वाइंट

vivo-y35-india-price-exclusive
कंपनी द्वारा फोन के कुछ की सेलिंग प्वाइंट बनाए गए हैं जिसके अनुसार इसमें 8जीबी$8जीबी रैम की बात कही गई है। यानी कि फोन में 8जीबी रैम के साथ 8जीबी की वर्चुअल रैम सपोर्ट भी होगी। इसके साथ ही 44 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000 एमएएच की बैटरी देखने को मिलेगी। यह फोन 50 एमपी के ट्रिपल कैमरे के साथ लॉन्च होगा। वहीं 16 एमपी का सेल्फी कैमरा देखने को मिलेगा। इसे भी पढ़ें : Samsung ने लॉन्च किए दो सस्ते दमदार 5G स्मार्टफोन, जानें कीमत और खूबियां

प्राप्त सूचना के अनुसार कंपनी कल से ही इसे लेकर कैम्पेन शुरू करने वाली है।

vivo Y35 के स्पेसिफिकेशन

फोन के दूसरे स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो कंपनी इसे 6.58 इंच की FHD+ LCD डिसप्ले के साथ पेश करने वाली है। वहीं फोन में आपको 90Hz स्क्रीन रिफ्रेश रेट देखने को मिलेगा। प्रोसेसिंग के लिए इसमें 2.4उप की क्लॉक स्पीड वाला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर है जो मिड सेगमेंट में अच्छे परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है।

फोन में 50MP के मेन कैमरे के साथ 2MP का डेफ्थ और 2MP का मैक्रो कैमरा है। वहीं सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिलेगा। यह फोन डुअल बैंड वाईफाई सपोर्ट करता है। अर्थात 2.4Ghz के साथ वाईफाई 5 भी दिया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here