ब्रेकिंग: Vivo Y39 5G प्राइस, सेल डेट और ऑफर! जानें कितने रुपये में कब से बिकेगा यह 6500mAh बैटरी वाला फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/03/vivo-y39-5g-sale.jpg

वीवो ने पिछले महीने अपना मिड बजट 5जी फोन वाई39 ग्लोबल मार्केट में पेश किया था। वहीं अब यह स्मार्टफोन इंडिया में बिकने के लिए तैयार है। ब्रांड द्वारा अनाउंस किए जाने से पहले ही 91मोबाइल्स को Vivo Y39 5G प्राइस, सेल डेट, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन्स की एक्सक्लूसिव जानकारी प्राप्त हो गई है। यह वीवो 5जी स्मार्टफोन कितने रुपये में बिकेगा तथा कब से खरीदा जा सकेगा इसकी डिटेल आप आगे पढ़ सकते हैं।

Vivo Y39 5G प्राइस, सेल डेट और ऑफर

वीवो वाई39 5जी इंडिया में 8जीबी रैम पर बिकेगा। इसके 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 16,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा तथा 256जीबी वेरिएंट को 18,999 रुपये में परचेज किया जा सकेगा। इन दोनों वेरिएंट्स का MRP 21,999 रुपये और 23,999 रुपये है।

वीवो वाई39 5जी फोन की सेल 27 मार्च से शुरू होगी। यानी इसी सप्ताह गुरुवार से इस स्मार्टफोन को खरीदा जा सकेगा। ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स तथा नजदीकी मोबाइल की दुकान पर इस वीवो 5जी मोबाइल का स्टॉक पहुंचना शुरू हो चुका है और अब जल्द ही यह ब्रिकी के लिए उपलब्ध हो जाएगा। वीवो वाई39 5जी फोन को Purple और Blue कलर शेड में परचेज किया जा सकेगा।

Vivo Y39 5G की शुरुआती सेल में कंपनी इसपर 1,500 रुपये का कैशबैक ऑफर देगी। स्कीम के तहत एसबीआई, बीओबी, एक्सिस बैंक, फेडरल बैंक, येस बैंक, डीबीएस और आइडीएफसी फर्स्ट बैंक ग्राहक इस कैशबैंक डिस्काउंट ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

Vivo Y39 5G स्पेसिफिकेशन्स (लीक)

डिस्प्ले : वीवो वाई39 5जी फोन 1608 × 720 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.68 इंच की एचडी+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह पंच होल स्टाइल वाली है जो एलसीडी पैनल पर बनी है। इस स्क्रीन पर 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 1000nits ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है।

परफॉर्मेंस : Vivo Y39 5G फोन एंड्रॉयड 15 पर आएगा जो Funtouch OS 15 पर काम करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना स्नेपड्रैगन 4 जेन 2 आक्टाकोर प्रोसेसर दिया जाएगा जो 2.2GHz क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है।

मेमोरी : हमें मिली जानकारी के अनुसार यह वीवो का 5जी फोन वाई39 8जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च होगा। इसमें Extended RAM तकनीक भी दी जाएगी जो फिजिकल रैम के साथ मिलकर इसे 16जीबी रैम की ताकत प्रदान करेगी। वहीं मोबाइल को 128जीबी और 256जीबी इंटरनल स्टोरेज पर खरीदा जा सकेगा।

कैमरा : फोटोग्राफी के लिए वाई39 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करेगा। इसके बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर दिया जाएगा जो 2 मेगापिक्सल सेकेंडरी सेंसर के साथ मिलकर काम करेगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo Y39 5G में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलेगा।

बैटरी : वाई39 बड़ी बैटरी वाला वीवो फोन होगा। पावर बैकअप के लिए इसमें तगड़ी 6,500एमएएच बैटरी दी जाएगी। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन को 44वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस किया जाएगा।

See Full Specs

Best Competitors

vivo T4X Rs. 16,999
82%
realme P3 Rs. 15,999
81%
vivo Y29 5G Rs. 13,999
77%
OPPO A5 Pro Rs. 18,999
77%
See All Competitors