
Vivo जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y51 Pro 5G लॉन्च कर सकता है। इस महीने की शुरुआत में फोन को लेकर 91मोबाइल्स ने एक्सक्लूसिव जानकारी शेयर की थी। वहीं, अब इस डिवाइस से जुड़ा मार्केटिंग मैटेरियल ऑनलाइन लीक हो गया है, जिसमें इसके कई अहम स्पेसिफिकेशंस और संभावित कीमत सामने आई है। यह डिटेल्स टिप्स्टर Paras Guglani ने शेयर की हैं।
लीक हुई जानकारी में Vivo Y51 Pro 5G फोन की कीमत का खुलासा किया गया है। यह दो स्टोरेज वैरियंट में आ सकता है। इसका 8GB RAM + 128GB स्टोरेज 24,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हो सकता है। जबकि 8GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 27,999 बताई गई है।
Vivo Y51 Pro 5G launched before launch!! ☺️#Vivo pic.twitter.com/ImPccmkw0o
— PassionateGeekz.com (@passionategkeez) March 7, 2026
लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को 2,500 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक, 10 महीने का जीरो-कॉस्ट EMI प्लान, Reliance Jio के प्रीपेड प्लान के साथ 60 दिनों के लिए 10 OTT ऐप्स का फ्री प्रीमियम एक्सेस और V-Shield प्रोटेक्शन प्लान पर 1,700 रुपये तक की छूट मिलने की जानकारी सामने आई है। हालांकि यह ऑफर्स फिलहाल ऑफलाइन मार्केट के लिए हो सकते हैं। जबकि ऑनलाइन ग्राहकों के लिए ऑफर्स की जानकारी फोन के आधिकारिक लॉन्च के बाद सामने आ सकती है।
सामने आए मार्केटिंग पोस्टर में Vivo Y51 Pro 5G का रियर डिजाइन भी दिखाया गया है, जो काफी हद तक आगामी iQOO Z11x 5G जैसा दिखाई देता है। पोस्टर में फोन को दो कलर ऑप्शन्स Noble Gold और Festive Red सामने आए हैं। जो इसे प्रीमियम लुक प्रदान करते दिखे हैं।
लीक पोस्टर के अनुसार Vivo Y51 Pro 5G स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 7360 प्रोसेसर से लैस हो सकता है। दावा है कि इस चिपसेट के साथ फोन ने AnTuTu बेंचमार्क पर 9.8 लाख से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है, जिससे यह मिड-रेंज सेगमेंट में दमदार विकल्प बन सकता है।
डिस्प्ले की बात करें तो Vivo Y51 Pro 5G में 1250 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट मिलने की जानकारी सामने आई है, जिससे तेज रोशनी में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकेगी। इसके अलावा फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर्स दिए जाएंगे, जो 400 प्रतिशत तक ज्यादा वॉल्यूम आउटपुट देने का दावा करते हैं।
बैटरी के मामले में भी Vivo Y51 Pro 5G खास हो सकता है। लीक पोस्टर के मुताबिक इसमें 7,200mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी। जो लंबे समय तक उपयोग के लिए बेहतर बैकअप दे सकती है। इसके साथ ही फोन में मिलिट्री-ग्रेड शॉक रेजिस्टेंस और SGS सर्टिफिकेशन मिलने की भी बात कही गई है, जिससे ग्राहकों को बढ़िया मजबूती मिल सकती है।
कैमरा फीचर्स की बात करें तो Vivo Y51 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का AI वाइड रियर कैमरा मिलने की बात सामने आई है। जो 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। सॉफ्टवेयर के तौर पर यह स्मार्टफोन OriginOS 6 पर रन कर सकता है। जिसमें Origin Island, AI Creation और Private Safe जैसे कई स्मार्ट फीचर्स शामिल होंगे। इसके अलावा डिवाइस को IP68 और IP69 रेटिंग के साथ लाया जा सकता है। जिससे यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान कर सकता है।
Vivo ने अभी तक Vivo Y51 Pro 5G को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन इसका लॉन्च जल्द हो सकता है। हम आपको आगे भी अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।









