Vivo ने लॉन्च किया सस्ता 5G फोन वीवो Y52 स्मार्टफोन, क्या कर पाएगा Xiaomi-Realme की छुट्टी

Join Us icon

टेक कंपनी वीवो ने हाल ही में Vivo Y52s (T1 Version) स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में पेश किया था जो कि Vivo Y52s का ही बदला हुआ अवतार था, वहीं, कंपनी ने फिर एक बार अपनी वाई-सीरीज के अंदर एक नए फोन को पेश किया है। कंपनी द्वारा नया फोन यूरोपियन मार्केट में Vivo Y52 5G के नाम से पेश किया गया है। इस फोन की खासियत यह है कि कंपनी ने इस डिवाइस को यूरोप में 5G के किफायती विकल्प के तौर पर उतारा है। इतना ही नहीं इस साल मार्च में थाईलैंड की मार्केट में पेश किए गए Vivo Y72 5G को भी यूरोप में पेश किया गया है।

Vivo Y52 5G का प्राइस

अभी Vivo ने फिलहाल Vivo Y52 5G की कीमत से पर्दा नहीं उठाया है। यह फोन 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लाया गया है। वहीं, दूसरी ओर Vivo Y72 5G की कीमत EUR 299 (लगभग 26,700 रुपये) है। वीवो वाई52 5G को दूसरी मार्केट में पेश किए जाने को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसे भी पढ़ें: लाॅन्च से पहले ही सामने आई Vivo के नए 5G फोन की जानकारी, बड़ी बैटरी और डिसप्ले से होगा लैस

Vivo Y52 5G की स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो इस फोन में 6.58 इंच फुल-एचडी+ (1,080×2,408 डिस्प्ले) डिसप्ले दिया गया है। वहीं, यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस है। इसके अलावा हैंडसेट में 4 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है, जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

vivo-y52s-launched

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इस सेटअप में प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, जिसके साथ ऑटोफोकस मौजूद है, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है और 2 मेगापिक्सल का बोकेह लेंस मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

फोन एंडरॉयड 11 आधारित Funtouch OS 11.1 पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन के लिए वीवो वाई52 5जी फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल है। इसके अलावा पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसे भी पढ़ें: लो बजट में लॉन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन Vivo Y12s 2021, देखें इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स और कीमत

Vivo Y52s (T1 Version) की स्पेसिफिकेशन्स

इस फोन में 6.58 इंच फुल-एचडी+ (1,080×2,408 डिस्प्ले) के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। वहीं, यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी तक रैम मौजूद है। फोन की स्टोरेज 256 जीबी है। इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है और दूसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। वहीं, फोन में 5000एमएएच की बैटरी है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here