
Vivo ने ऑफिशियल तौर पर अपनी Y-सीरीज के अंदर एक नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन को कंपनी ने चीन की मार्केट में Vivo Y70t 5G के नाम से पेश किया है। हालांकि, फोन का डिजाइन और स्पेसिफिकेशन काफी हद तक Vivo Y70s 5G की तरह है जो कि इस पिछले साल मई में पेश किया गया था। अगर बात करें नए Vivo Y70t 5G की तो कंपनी ने इस सैमसंग के चिपसेट के साथ मार्केट में उतारा है। आइए आगे आपको इस फोन से जुड़ी पूरी जानकारी देते हैं।
Vivo Y70t 5G की स्पेसिफिकेशन
Vivo Y70t 5G में 6.53-इंच IPS LCD डिस्प्ले FHD+ 2340×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ दिया गया है। इसके अलावा डिस्प्ले पैनल का आस्पेक्ट रेशियो 19:9, 90.72% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और पिक्सल डेनसिटी 394 PPI है। वहीं, फोन को पावर देना सैमसंग का ऑक्टा-कोर Exynos 880 चिपसेट है, जो माली-G76 MP5 GPU के साथ आता है। वहीं, डिवाइस में 6GB/8GB रैम के साथ 128GB/256GB स्टोरेज ऑप्शन है।
फोटोग्राफी के लिए Y70t 5G में ट्रिपल-कैमरा सेटअप है जिसमें 48MP का प्राइमरी मेन सेंसर, 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो कैमरा है। रियर-फेसिंग कैमरे में EIS और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Y70t 5G 8MP कैमरा यूनिट से लैस है। कनेक्टिविटी के लिहाज से फोन में डुअल-सिम सपोर्ट, 4जी वीओएलटीई, 5जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ, जीपीएस, एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एक माइक्रोयूएसबी पोर्ट है।
डिवाइस में 4500mAh की बैटरी है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। डाइमेंशन के हिसाब से, फोन का माप लगभग 162.0×76.6×8.4 है और इसका वजन लगभग 190 ग्राम है। साथ ही स्मार्टफोन फनटचओएस 10.5 स्किन के साथ एंड्रॉइड 10 पर कार्य करता है। वहीं, फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है जो होम बटन में लगा हुआ है।
Vivo Y70t 5G का प्राइस
वीवो वाई70टी को कंपनी ने रियलम ब्लैक, फेदर व्हाइट और बिहैलन ब्लू कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। इस डिवाइस के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 1,499 युआन (लगभग 17,134 रुपए) है, जबकि 8GB रैम वेरिएंट की कीमत 1699 युआन (लगभग 19,420 रुपए) है। इसके अलावा फोन का का एक टॉप-एंड मॉडल है जिसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज है। इस वेरिएंट की कीमत 1,999 युआन (लगभग 22,844 रुपए) है। डिवाइस वीवो की आधिकारिक चीनी वेबसाइट के माध्यम से खरीदने के लिए उपलब्ध है।




















