
वीवो ने अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च कर दिया है। इस नए फोन को कंपनी ने अपनी Y-सीरीज के अंदर पेश किया गया है, जिसका नाम Vivo Y73s है। हालांकि, अभी इस फोन को कंपनी ने अपनी घरेलू मार्केट चीन में उपलब्ध कराया है। इस डिवाइस दूसरी मार्केट में पेश किए जाने को लेकर फिलहाल कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, डिजाइन के मामले में यह फोन हाल ही में लॉन्च हुए दूसरे वीवो फोन्स की तरह ही है।
डिसप्ले और डिजाइन
इस फोन में ड्यूड्रॉप नॉच दिया गया है। साथी ही नीचे की तरफ मोटो बेज़ल मौजूद हैं। इतना ही नहीं फोन के रियर पर ट्रिपल कैमरा सेटअप बाईं ओर प्लेस है। Vivo Y73s में 6.44 इंच फुल एचडी+ डिसप्ले दिया गया है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 और स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 90.1 फीसदी है।
स्पेसिफिकेशन्स
वीवो के इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो 720 प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा हैंडसेट में 8 जीबी रैम व 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। इसे भी पढ़ें: 8 जीबी रैम और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे साथ Vivo X50e 5G फोन हुआ लॉन्च
Vivo Y73s को पावर देने के लिए 4100mAh बैटरी दी गई है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह 511 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम देगी। वीओएलटीई नेटवर्क पर बैटरी के 18.8 घंटे तक टॉक टाइम देने का दावा किया गया है।
फोटोग्राफी के लिए वीवो वाई73एस में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर है। इसके अलावा रियर पर 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-ऐंगल और 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर भी दिए गए हैं। सेल्फी के शौकीनों के लिए 16 मेगापिक्सल फ्रंट सेंसर दिया गया है। इसे भी पढ़ें: 13 अक्टूबर को इंडिया में एंट्री करेगी Vivo V20 सीरीज, 8GB रैम और 64MP कैमरे से लैस होंगे स्मार्टफोन
कीमत
वीवो वाई73एस 5जी की कीमत 1,998 चीनी युआन (लगभग 21,700 रुपए) है। फोन को अभी चीन के बाहर दूसरी मार्केट में उपलब्ध कराए जाने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहीं, Vivo के इस फोन सिल्वर मून और ब्लैक मिरर कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
बता दें कि वीवो 13 अक्टूबर को भारत में अपनी नई सीरीज Vivo 20 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस सीरीज में वीवो वी20 और वीवो वी20 प्रो व वीवो वी20 एसई स्मार्टफोन्स को लॉन्च किया जा सकता है।



















