50MP कैमरा और Dimensity 810 के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y74s 5G

Join Us icon

Vivo ने अपने नए 5G स्मार्टफोन को टेक मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस डिवाइस को कंपनी ने Vivo Y74s 5G नाम के साथ अपनी Y-सीरीज के अंदर पेश किया है। हालांकि, फिलहाल डिवाइस कंपनी की ओर से चीन में लॉन्च किया गया है। वहीं, दूसरी ओर अभी तक दूसरी मार्केट में इस हैंडसेट के लॉन्च को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। आइए आगे आपको Vivo Y74s 5G की स्पेसिफिकेशन्स के साथ ही प्राइस की भी पूरी जानकारी देते हैं।

Vivo Y74s 5G price

Vivo Y74s 5G को कंपनी ने China में लॉन्च किया है। यह हैंडसेट सिर्फ सिगंल 8GB + 256GB स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में लाया गया है। फोन की कीमत की बात करें तो इसे कंपनी ने CNY 2,299 (लगभग 26,800 रुपए) में लॉन्च किया है। वहीं, डिवाइस को दो कलर ऑप्शन – Blue और Black में लाया गया है। इसे भी पढ़ें: 50MP कैमरा और 5G की पावर के साथ आ रहा Vivo Y76, 23 नवंबर को करेगा धमाकेदार एंट्री

vivo-y74s-5g

Vivo Y74s 5G की स्पेसिफिकेशन्स

अगर बात करें Y-series Vivo smartphone की तो इसमें 6.58-इंच IPS LCD डिसप्ले वॉटरड्रॉप नॉच के साथ दिया गया है। वहीं, फोन में काफी थिन बेजल हैं। इसके अलावा फोन का स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 90.6 प्रतिशत है। डिसप्ले 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 60Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। साथ ही हुड के तहत फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 810 SoC है।

फोन में 4GB वर्चुअल रैम सपोर्ट के साथ सिंगल 8GB रैम वेरिएंट है। इसमें 256GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज है। फोन यूएसबी टाइप-सी के माध्यम से 44W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ मध्यम आकार की 4,100 एमएएच बैटरी है। कैमरा की बात करें तो पीछे की तरफ फोन के डुअल-कैमरा सेटअप में 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 2MP का डेप्थ सेंसर है। इसे भी पढ़ें: 44MP Selfie camera वाला Vivo V23e 5G Phone 8GB RAM के साथ आया सामने, 23 नवंबर को होगा लॉन्च

इसमें नाइट मोड, पोर्ट्रेट मोड, 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग आदि जैसे फीचर हैं। डिवाइस डुअल सिम, 5G, 4G VoLTE, USB टाइप-C, 3.5mm हेडफोन जैक आदि कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आता है। यह 7.79mm मोटा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here