लॉन्च हुआ वीवो का पहला Dimensity 810 चिपसेट वाला फोन Vivo Y76s, 12GB RAM और 44W charging से है लैस

Join Us icon

Vivo ने अपनी ‘वाई’ सीरीज़ के तहत एक और नया स्मार्टफोन Vivo Y76s नाम के साथ लॉन्च कर दिया है। यह नया वीवो फोन फिलहाल कंपनी की होम मार्केट चीन में पेश किया गया है जो आने वाले दिनों में विश्व के अन्य बाजार में भी एंट्री ले सकता है। Vivo Y76s कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जो MediaTek Dimensity 810 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। इसके साथ ही यह वीवो मोबाइल 8GB RAM, 50-megapixel dual cameras और 44W fast charging जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है।

Vivo Y76s की स्पेसिफिकेशन्स

वीवो वाई76एस स्मार्टफोन कंपनी की ओर से 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च किया गया है जो 2408 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.58 इंच की फुलएचडी+ वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन आईपीएस एलसीडी पैनल पर बनी है जो 60हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। Vivo Y76s की थिकनेस 7.79एमएम और वज़न 175ग्राम बताया गया है।

Vivo Y76s launched with Dimensity 810 soc 50MP camera 44W fast charging know Specs Price

Vivo Y76s स्मार्टफोन एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च हुआ है जो ओरिजनओएस 1.0 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस डिवाईस में आक्टाकोर प्रोसेसर और मीडियाटेक का डिमेनसिटी 810 चिपसेट दिया गया है। यह फोन में 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ लॉन्च हुआ है जो 4 जीबी वर्चुअल रैम भी सपोर्ट करता है। यानी जरूरत पड़ने पर यह वीवो फोन 12जीबी रैम की पावर देने में सक्षम है।

यह भी पढ़ें : लो बजट में लॉन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन Vivo Y15s, 3GB RAM और 13MP Camera के मिलेगी 5,000एमएएच बैटरी

फोटोग्राफी के लिए यह नया वीवो फोन डुअल रियर कैमरे से लैस बाजार में उतारा गया है। Vivo Y76s के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया गया है जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मौजूद है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह वीवो मोबाइल 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

Vivo Y76s launched with Dimensity 810 soc 50MP camera 44W fast charging know Specs Price

Vivo Y76s डुअल सिम सपोर्ट के साथ मार्केट में आया है। 3.5एमएम जैक व बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं साथ ही यह वीवो फोन फेस अनलॉक तकनीक भी सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए वीवो वाई76एस में 4,100एमएएच की बैटरी दी गई है जो 44वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। यह भी पढ़ें : नोकिया ने किया नया धमाका, लॉन्च हुआ कम कीमत वाला सस्ता 5G Phone Nokia X100, चीनी ब्रांड्स को देगा टक्कर

Vivo Y76s की कीमत

वीवो वाई76एस को कंपनी की ओर से दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का बेस वेरिएंट जहां 8 जीबी रैम मैमोरी के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 8 जीबी रैम के साथ ही 256 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। Vivo Y76s बेस वेरिएंट को 1799 युआन तथा बड़े वेरिएंट को 1999 युआन में लॉन्च किया गया है। ये कीमतें भारतीय करंसी अनुसार क्रमश: 20,800 रुपये और 23,100 रुपये के करीब है। चीनी मार्केट में Vivo Y76s को Galaxy Blue, Star Diamond White और Starry Night Black कलर में लॉन्च किया गया है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here