नोकिया ने किया नया धमाका, लॉन्च हुआ कम कीमत वाला 5G Phone Nokia X100

Join Us icon

Nokia ब्रांड का मालिकाना हक रखने वाले टेक कंपनी HMD Global ने इंटरनेशनल मार्केट में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया फोन Nokia X100 पेश किया है। यह एक budget 5G smartphone है जो 6GB RAM और Qualcomm Snapdragon 480 चिपसेट के साथ ही 48MP Rear और 16MP Selfie कैमरा सपोर्ट करता है। नोकिया एक्स100 को अमेरिका में लॉन्च किया गया है जहां फोन की कीमत $252 यानी इंडियन करंसी अनुसार 18,500 रुपये के करीब है।

Nokia X100 की स्पेसिफिकेशन्स

नोकिया एक्स100 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन पंच-होल डिजाईन पर बनी है जिसमें स्क्रीन के तीन किनारे जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर Nokia ब्रांडिंग वाला चिन पार्ट दिया गया है। सेल्फी कैमरे से लैस होल फोन बॉडी से थोड़ा दूर डिसप्ले के उपरी ओर ठीक बीच में दिया गया है।

budget 5G phone Nokia X100 5G Launched know Specs Price sale offer

Nokia X100 एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो जल्द ही लेटेस्ट एंडरॉयड 12 पर भी अपडेट हो जाएगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 480 चिपसेट दिया गया है। गौरतलब है कि यह चिपसेट डुअल मोड 5जी SA/NSA 5G सपोर्ट करता है। नोकिया एक्स100 को कंपनी की ओर से 6 जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है। फोन मैमोरी को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : 50MP कैमरा और 8GB रैम साथ पोको ने लॉन्च किया सबसे तगड़ा स्मार्टफोन POCO M4 Pro 5G

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Nokia X100 के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह मोबाइल फोन 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर सपोर्ट करता है। इसके साथ ही नोकिया एक्स100 के रियर सेटअप में 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल का ही मैक्रो लेंस मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Nokia X100 5जी फोन 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

budget 5G phone Nokia X100 5G Launched know Specs Price sale offer

Nokia X100 sub-6Hz 5G network सपोर्ट के साथ मार्केट में उतारा गया है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है वहीं साथ ही यह स्मार्टफोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। इसी तरह पावर बैकअप के लिए नोकिया एक्स100 में 4,470एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है। नोकिया का यह मोबाइल फोन भारतीय बाजार में आएगा यह नहीं यह कहना अभी मुश्किल है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here