वोडाफोन लाया 119 रुपये का नया प्लान, पूरे ​महीने मिलेगा 4जी डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉल

Join Us icon

इंडियन टेलीकॉम बाजार में कंपनियों के बीच की प्रतिस्पर्धा नए प्लान के रूप में यूजर्स के सामने आती है। हर कंपनी कम से कम कीमत पर अधिक से अधिक बेनिफिट देने की जुगत में रहती है जिससे स्मार्टफोन यूजर्स को अपने नेटवर्क के जोड़े रखा जा सके। इसी कवायद में वोडाफोन ने भी अपने प्रीपेड कस्टमर्स के लिए नया प्लान पेश किया है जो सिर्फ 119 रुपये की कीमत पर ढेर सारे 4जी डाटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉल मुफ्त दे रहा है।

अगर आपके फोन में भी हैं ये ब्यूटी कैमरा और फोटो एडिटिंग ऐप तो जल्दी से करें डिलीट

वोडाफोन की ओर से 119 रुपये वाले प्लान प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किया गया है जो 28 दिनों की वेलिडिटी के साथ आता है। प्लान में मिलने वाले इंटरनेट डाटा की बात पहले करें तो वोडाफोन अपने यूजर्स को इस प्लान के तहत हर दिन 1जीबी 4जी डाटा दे रही है। प्लान की पूरी वेलिडिटी में वोडाफोन ग्राहकों को कुल 28जीबी इंटरनेट डाटा प्राप्त होगा। इस डाटा का यूज़ 4जी के साथ साथ 3जी नेटवर्क पर भी किया जा सकेगा या नहीं इस बात पर अभी सशंय कायम है।

vodafone 119 rs prepaid plan 4g data unlimited voice call free in hindi

वॉयस बेनिफिट की बात करें तो वोडाफोन यूजर्स 119 रुपये के रिचार्ज के बाद लोकल व एसटीडी नंबरों पर अनलिमिटेड कॉल कर पाएंगे। आजकल जहां वॉयस कॉल एफयूपी लिमिट के साथ आती है वहीं वोडाफोन के इस प्लान में वॉयस कॉल पूरी तरह से फ्री बताई गई है। वहीं रोमिंग के दौरान भी वॉयस कॉल का यूज़ इनकमिंग व आउटगोइंग दोनों वक्त मुफ्त किया जा सकेगा।

मिनटों में सोल्ड आउट हुआ सैमसंग गैलेक्सी एम10 और एम20, जानें अगली सेल होगी कब

गौरतलब है कि वोडाफोन के इस प्लान में एसएमएस की सुविधा नहीं मिलेगी। रिपोर्ट के मुताबिक वोडाफोन की ओर से 119 रुपये वाला प्लान अभी चुनिंदा टेलीकॉम सर्किल्स में जारी ​कर दिया गया है। ऐसे में वोडाफोन के इस पैक की उपलब्धता जानने के लिए कंपनी की वेबसाइट या वोडाफोन ऐप पर जाकर चैक किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here