
5G Launch In India: इंडिया में 5G सर्विस के लाइव होने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio और Airtel इस बात हिंट दे चुकी हैं कि वह 15 अगस्त को इंडिया में अपनी 5G सर्विस को शुरू कर सकती हैं। इसी बीच 5G Plan को लेकर देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी का बयान सामने आया है। दरअसल, कर्ज में डूबी वोडाफोन-आइडिया लिमिटेड (वीआईएल) का मानना है कि 4जी सेवाओं की तुलना में 5G Data Plan (Vi 5G Data Plan) की कीमत ज्यादा रखी जाएगी। इस बात को लेकर कंपनी के बड़े अधिकारी ने बयान दिया है।
Vi 5G Data Plan होंगे महंगे
दरअसल, वीआईएल के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी रविंदर टक्कर ने निवेशकों के साथ कॉल में कहा कि कंपनी ने हाल ही में हुई 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के लिए बड़ा निवेश किया है। इसलिए 5जी सेवाओं के डेटा प्लान के लिए अधिक शुल्क रखा जाना चाहिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी तरह की दूरसंचार सेवाओं के लिए शुल्क में इस साल के अंत बढ़ोतरी होगी। इसे भी पढ़ें: सस्ता 5G भूल जाओ, अभी तो 30 प्रतिशत और बढ़ेंगे 4G Plans के दाम
Vi ने खरीदा 18,784 करोड़ का 5G स्पैक्ट्रम
वोडाफोन और आइडिया के मर्जर से बनी वीआई ने भी 5G की राह में छोटी ही सही लेकिन छलांग जरूर लगाई है। Vi Users के लिए खुशी की बात है कि 5G Spectrum Auction में वीआई 18,784 करोड़ रुपए खर्च करके 2,668 MHz स्पेक्ट्रम का अधिग्रहण करने में सफल हुई है।
साथ ही आपको याद दिला दें कि इससे पहले वोडाफोन आइडिया ने 5 जी नीलामी पूरी होने के बाद कहा था कि वह भविष्य के लिए तैयार नेटवर्क में निवेश करना जारी रखेगी ताकि इसे 5जी सेवा शुरू करने के लिए बेहतर किया जा सके। वहीं, Vi ने 17 प्राथमिकता वाले सर्किल में मिड बैंड 5जी स्पेक्ट्रम (3300 मेगाहर्ट्ज बैंड) और 16 सर्किल में एमएमवेव 5जी स्पेक्ट्रम (26 गीगाहर्ट्ज बैंड) का अधिग्रहण किया है। इसे भी पढ़ें: 5G चलाने से पहले जरूर जान लें, किन फ्रीक्वेंसी बैंड्स पर काम करेगा आपका 5G Phone और 5G SIM
5G frequency band in India
5G Spectrum Auction में भारत सरकार की ओर से कुल 10 5G frequency bands को शामिल किया गया था। मोटे तौर पर ये लो फ्रीक्वेंसी बैंड, मिड फ्रीक्वेंसी बैंड और हाई फ्रीक्वेंसी बैंड में बांटे गए थे। इनमें से 600 MHz, 700 MHz, 800 MHz, 900 MHz, 1800 MHz, 2100 MHz, 2300 MHz और 2500 MHz लो फ्रीक्वेंसी बैंड में आते हैं। वहीं 3300 MHz मीडियम फ्रीक्वेंसी बैंड है तथा 26GHz हाई फ्रीक्वेंसी रेडियो वेव्स बैंड है।























