
टेलीकॉम जगत की दिग्गज कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) ने हाल ही में ग्राहकों को खुश करते हुए अपने प्रीपेड रिचार्ज की कैटेगरी 30-31 दिन वैधता (31 Days Validity) वाले दो 5 नए रिचार्ज प्लान पेश किए थे। वहीं, अब कंपनी ने चुपचाप अपने ग्राहकों के लिए एक सस्ता रिचार्ज पेश कर दिया है, जिसकी कीमत 82 रुपये है, जिसमें डाटा के साथ ही अनलिमिटेड वेब सीरीज और मूवीज देखने का मजा भी मिलेगा। आइए आगे आपको Vi Rs 82 Recharge Plan के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
SonyLIV का मिलेगा सब्सक्रिप्शन
गौरतलब है कि इस प्लान में ग्राहकों को SonyLIV का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। लेकिन, ध्यान रहे कि इस प्लान के साथ मिलने वाला SonyLIV Premium subscription केवल मोबाइल डिवाइस तक ही सीमित है। इसका मतलब साफ है कि आप अपने Smart Tv या लैपटॉप पर कंटेंट नहीं देख पाएंगे। इसे भी पढ़ें: Vodafone Idea लाई महीने भर चलने वाले दो सबसे सस्ते रिचार्ज, Airtel-Jio की बड़ी टेंशन
Vi Rs 82 Plan
SonyLIV सब्सक्रिप्शन के अलावा इस प्लान के साथ आपको 4 जीबी हाई-स्पीड डाटा भी मिल रहा है। इसके अलावा इस प्लान की वैधता 14 दिनों की है। हालांकि, यह प्लान एक प्रीपेड एड-ऑन पैक है इसलिए इसमें कॉलिंग का लाभ यूजर्स को नहीं मिलेगा।
बता दें कि कंपनी ने हाल ही में 29 रुपये, 39 रुपये और 98 रुपये के रिचार्ज प्लान को भी पेश किया था। अगर बात करें Vi के 29 रुपये और 39 रुपये वाले रिचार्ज की तो यह एक 4जी डाटा वाउचर हैं, जिसमें आपको सिर्फ डाटा का लाभ ही मिलेगा। 29 रुपये के पैक में ग्राहकों को 2 दिनों के लिए 2 जीबी डाटा मिलेगा। वहीं, 39 रुपये के पैक में 7 दिनों के लिए 3 जीबी डाटा दिया जा रहा है। फिलहाल यह डाटा वाउचर सभी सर्किल के लिए उपलब्ध नहीं हैं। वेबसाइट के अनुसार इन दोनों ही रिचार्ज को गुजरात सर्कल के ग्राहक इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इन रिचार्ज को दूसरे सर्किल के लिए भी पेश कर दिया जाएगा। इसे भी पढ़ें: 30 दिन चलेंगे Vodafone idea के 6 नए और सस्ते Recharge, कीमत 107 रुपये से शुरू
लेटेस्ट वीडियो
इसके अलावा 29 रुपये और 39 रुपये वाले रिचार्ज से अलग 98 रुपये वाले प्लान सभी सर्किल के लिए ही पेश किया गया है। इस पैक ग्राहकों को 15 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और 200MB डाटा मिलता है। इसके अलावा इसमें एसएमएस की सुविधा नहीं मिलेगा। लेकिन, यही पैक गुजरात सर्किल में आकर 21 दिनों की वैलिडिटी के साथ 9 जीबी डाटा दे रहा है।




















