Vodafone Idea का नया धमाका, 9GB तक डाटा वाले 3 नए रिचार्ज किए लॉन्च, कीमत 29 रुपये से शुरू

Join Us icon

टेलीकॉम जगत की दिग्गज कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) ने हाल ही में ग्राहकों को खुश करते हुए अपने प्रीपेड रिचार्ज की कैटेगरी 30-31 दिन वैधता (31 Days Validity) वाले दो नए प्रीपेड प्लान लॉन्च (रिचार्ज पैक 195 रुपये और 319 रुपये) किए थे। वहीं, इन प्लान के साथ ही कंपनी ने चुपके से तीन और रिचार्ज (Recharge Plan) अपने पोर्टफोलियो में एड कर दिए हैं, जिनकी कीमत बेहद ही कम है। अगर बात करें नए रिचार्ज के प्राइस की तो यह 29 रुपये, 39 रुपये और 98 रुपये के हैं। इसके अलावा खास बात है कि इन प्लान में आपको वैलिडिटी, और कॉलिंग के साथ इस्तेमाल करने के लिए डाटा भी मिलेगा।

Vodafone Idea का 29 और 39 रुपये वाला रिचार्ज

अगर बात करें Vi के 29 रुपये और 39 रुपये वाले रिचार्ज की तो यह एक 4जी डाटा वाउचर हैं, जिसमें आपको सिर्फ डाटा का लाभ ही मिलेगा। 29 रुपये के पैक में ग्राहकों को 2 दिनों के लिए 2 जीबी डाटा मिलेगा। वहीं, 39 रुपये के पैक में 7 दिनों के लिए 3 जीबी डाटा दिया जा रहा है। फिलहाल यह डाटा वाउचर सभी सर्किल के लिए उपलब्ध नहीं हैं। वेबसाइट के अनुसार इन दोनों ही रिचार्ज को गुजरात सर्कल के ग्राहक इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इन रिचार्ज को दूसरे सर्किल के लिए भी पेश कर दिया जाएगा। इसे भी पढ़ें: 30 दिन चलेंगे Vodafone idea के 6 नए और सस्ते Recharge, कीमत 107 रुपये से शुरू
Vodafone Idea SIM Card Block Vi Mobile Number

Vodafone Idea का 98 रुपये वाला रिचार्ज

29 रुपये और 39 रुपये वाले रिचार्ज से अलग 98 रुपये वाले प्लान सभी सर्किल के लिए ही पेश किया गया है। इस पैक ग्राहकों को 15 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और 200MB डाटा मिलता है। इसके अलावा इसमें एसएमएस की सुविधा नहीं मिलेगा। लेकिन, यही पैक गुजरात सर्किल में आकर 21 दिनों की वैलिडिटी के साथ 9 जीबी डाटा दे रहा है।

168GB data free calling vodafone idea recharge launch rs 1066

Vodafone Idea का 195 रुपये वाला रिचार्ज

वोडाफोन आइडिया का यह मोबाइल रिचार्ज प्लान 195 रुपये का है जो प्रीपेड ग्राहकों के लिए पेश किया गया है। इस प्लान की सबसे बड़ी खूबी यही है कि यह वीआई प्लान 31 दिनों की वैलिडिटी के साथ लॉन्च किया गया है। इसके अलावा उपभोक्ताओं को मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो कंपनी की ओर से यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दी जा रही हैं जो पूरे महीने के लिए हर नेटवर्क पर फ्री रहेगी। इसी तरह कंपनी की ओर से इस प्लान में 31 दिनों के लिए कुल 300एसएमएस दिए जा रहे हैं। इसे भी पढ़ें: Vodafone Idea लाई महीने भर चलने वाले दो सबसे सस्ते रिचार्ज, Airtel-Jio की बड़ी टेंशन
लेटेस्ट वीडियो

इंटरनेट डाटा की बात करें तो Vi Users को 31 दिनों के लिए कुल 2 जीबी 4जी डाटा दिया जाएगा। यह डाटा बिना किसी डेली लिमिट का आएगा जिसका यूज़ 31 दिनों के भीतर कभी भी किया जा सकेगा। 2जीबी डाटा खत्म होने के बाद 50पैस प्रति एमबी की दर से इंटरनेट चलाया जा सकेगा। हां, इंटरनेट का यूज़ ज्यादा करने वाले उपभोक्ताओं के लिए यह प्लान कुछ ज्यादा फायदेमंद नहीं है लेकिन जो लोग अपना नंबर चालू रखना चाहते हैं उन्हें 195 रुपये वाला वीआई प्लान पसंद का सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here