3GB डेली डाटा वाले Vodafone idea के टॉप 5 प्लान, कीमत 359 रुपये से शुरू

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/06/Vodafone-idea.jpg

टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया (Vodafone idea) की तरफ से कई तरह के रिचार्ज प्लान पेश किए जाते हैं। लेकिन आमतौर ज्यादा डाटा यूज करने वाले ग्राहक 3 जीबी डाटा प्लान की डिमांड करते हैं। इन प्लान्स में डाटा के अलावा अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ और भी कई शानदार लाभ दिए जाते हैं। अगर आप भी वीआई के 3जीबी वाले डेली प्लान की तलाश कर रहे हैं तो हम आपको आगे इसी की जानकारी देने वाले हैं।

Vi के डेली 3जीबी डाटा वेला प्लान की फुल लिस्ट

1. वोडाफोन आइडिया का 359 रुपये वाला प्लान: Vi का सबसे किफायती डेली 3GB डाटा पैक का प्राइस 359 रुपये है। यह 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। वहीं, इस पैक में 2GB डाटा डिलाइट भी मिलता है, जो आपके डेली डाटा खत्म होने पर सक्रिय हो जाता है। इसमें रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच रात को अनलिमिटेड डाटा भी प्रदान करता है। अन्य लाभों की बात करें तो इसमें डाटा रोलओवर, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रति दिन 100 एसएमएस शामिल हैं। पैक वीआई मूवीज और टीवी सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

2. वोडाफोन आइडिया का 499 रुपये वाला प्लान: वीआई 499 रुपये वाले प्लान में प्रति दिन 3जीबी डाटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल, प्रति दिन 100 एसएमएस और 28 दिनों की वैधता के साथ आता है। साथ ही रिचार्ज में केंड डाटा रोलओवर, ‘बिंज ऑल नाइट’ जैसे लाभ और हर महीने 2GB तक डाटा का बैकअप बिना किसी अतिरिक्त लागत के मिलता है। इतना ही नहीं प्लान में तीन माह के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।

3. वोडाफोन आइडिया का 601 रुपये वाला प्लान: इस प्लान में डेली 3जीब डाटा के साथ ही 16जीबी एक्सट्रा डाटा मिलता है। वहीं, एक साल के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इसके अलावा रिचार्ज में केंड डाटा रोलओवर, ‘बिंज ऑल नाइट’ जैसे लाभ और हर महीने 2GB तक डाटा का बैकअप बिना किसी अतिरिक्त लागत के मिलता है। इतना ही नहीं प्लान में तीन माह के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इस प्लान की वैधता 28 दिन है।

4. वोडाफोन आइडिया का 699 रुपये वाला प्लान: वीआई 699 रुपये वाले प्लान में प्रति दिन 3 जीबी डाटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल, प्रति दिन 100 एसएमएस और 56 दिनों की वैधता के साथ आता है। साथ ही रिचार्ज में केंड डाटा रोलओवर, ‘बिंज ऑल नाइट’ जैसे लाभ और हर महीने 2GB तक डाटा का बैकअप बिना किसी अतिरिक्त लागत के मिलता है।

5. वोडाफोन आइडिया का 901 रुपये वाला प्लान: वीआई 699 रुपये वाले प्लान में प्रति दिन 3 जीबी डाटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल, प्रति दिन 100 एसएमएस और 70 दिनों की वैधता के साथ आता है। साथ ही रिचार्ज में केंड डाटा रोलओवर, ‘बिंज ऑल नाइट’ जैसे लाभ और हर महीने 2GB तक डाटा का बैकअप बिना किसी अतिरिक्त लागत के मिलता है। एडिशनल बेनिफिट्स के तौर पर रिचार्ज में एक साल के लिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार का मोबाइल सब्सक्रिप्शन और 16जीबी एक्सट्रा डाटा मिलता है।